Rajasthan Seats: राजगढ़ में दिग्विजय सिंह के साथ भी हो गया बड़ा खेला, रोड़मल नागर ने इतने हजार वोटों से पछाड़ा
Rajgarh Loksabha Seat result: मध्य प्रदेश की हॉट सीट राजगढ़ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ये चुनाव दिग्विजय सिंह का आखिरी चुनाव है।
यही कारण है कि राजगढ़ लोकसभा सीट के रिजल्ट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। राजगढ़ सीट लगातार 10 वर्षों से भाजपा के पास है। लेकिन राघौगढ़ राजघराने की प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर लगी है। इस सीट के परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।

राजगढ़ लोकसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार रोड़मल नागर को अब तक 60248 मिले हैं। तो वहीं पूर्व सीएम कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह केवल 49517 वोट मिले है। इस समय 10731 वोटो से भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।
2019 लोकसभा का चुनाव कैसा था
इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के रोडमल नागर ने 2019 के चुनाव में कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 4 लाख 31 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव हराया था। इससे पहले 2014 के चुनाव में भी नागर ने कांग्रेस के नारायण सिंह अंलाबे को दो लाख 28 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया था। संसदीय क्षेत्र में खासी पकड़ बना चुके रोडमल नागर का मुकाबला इस बार पूर्व सीएम, राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार दिग्विजय सिंह से है।
राजगढ़ लोकसभा सीट में 7 मई को मतदान हुआ था। इस लोकसभा सीट पर कुल 16 लाख 94 हजार 329 वोटर हैं। जिसमें से पुरुष 8 लाख 8 हजार 1044 हैं और महिला मतदाता 8 लाख 13 हजार 259 हैं। यहां 76.04 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2019 के चुनाव में 74.42 फीसदी वोटिंग हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications