नौतपा में कैसा रहेगा मध्य प्रदेश मौसम का मिजाज, गर्मी बढ़ेगी या बारिश होगी, जानिए

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज से नौतपा का असर रहेगा, जिसके चलते तापमान में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। नौतपा के पहले ही दिन प्रदेश के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की है‌।

बारिश का अलर्ट!
नौतपा की शुरुआत मध्य प्रदेश में हो गई है। लेकिन अभी भी बेमौसम बारिश का सिलसिला नहीं थम रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना और बालाघाट में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Nautapa in Madhya Pradesh

इन जगहों पर यहां रेड अलर्ट
नौतपा के साथ ग्वालियर-चंबल रीजन में गर्म हवाओं का कहर बरसना शुरु हो जाएगा और भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने आज यानी कि शनिवार को अशोकनगर, निवाड़ी, गुना में भीषण लू की चेतावनी है। इन जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर, नीमच, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, मंदसौर, श्योपुरकलां, जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मालवा-निमाड़ में भीषण गर्मी!
मालवा-निमाड़ रीजन में भी भीषण गर्मी देखी जा रही है। शुक्रवार को राजगढ़ सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज राजधानी राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, भोपाल, आगर मालवा, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर और देवास जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि शुक्रवार को 12 शहरों का तापमान 44 डिग्री से ज्यादा रहा।

नौतपा और बारिश का संबंध?
हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानी कि 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। ज्योतिषों के मुताबिक, आम धारण है कि अगर नौतपा में बारिश होती है, तो पानी कम गिरता है। बता दें कि नौतपा का असर अगले 9 दिनों तक रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+