Drishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' की बॉक्स ऑफिस पर धूम, एडवांस बुकिंग में हो रही छप्पड़फाड़ कमाई

Drishyam 3 Advance Booking: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है। साल 2015 में शुरू हुई विजय सलगांवकर की कहानी और साल 2022 में आए दूसरे पार्ट के बाद अब दर्शकों को इस फ्रेंचाइजी के तीसरे चैप्टर का बेसब्री से इंतजार है।

एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ के पार पहुंचीं फिल्म की कमाई
फिल्म की एडवांस बुकिंग को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसने इसकी ओपनिंग को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज से एक दिन पहले तक 'दृश्यम 3' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग 20 करोड़ के ग्रॉस आंकड़े को पार कर चुकी है। खास बात ये है कि प्री-सेल्स का पूरा आंकड़ा अभी सामने आना बाकी है।

Drishyam 3 Advance Booking

5 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री

-'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' की एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले शुरू हुई थी। आज यानी 1 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) सुबह तक फिल्म के पहले दिन के लिए 5.43 लाख से ज्यादा टिकट बिकने की जानकारी सामने आई है।

-सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने ब्लॉक सीटों को शामिल करने के बाद पहले दिन के लिए करीब 20 करोड़ रुपए की ग्रॉस एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इस समय 12,132 शोज के लिए प्री-बुकिंग उपलब्ध है, जिनमें से 21 शोज हाउसफुल बताए जा रहे हैं।

-ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई दे रही है। एडवांस बुकिंग के आखिरी घंटों में आंकड़ों में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र और दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा डिमांड

-एडवांस बुकिंग के मामले में महाराष्ट्र फिल्म के लिए सबसे मजबूत मार्केट बनकर सामने आया है। राज्य में अब तक करीब 6.37 करोड़ की प्री-सेल्स दर्ज होने की बात कही गई है। दिल्ली-NCR भी फिल्म के लिए बड़ा बाजार साबित हो रहा है। इस इलाके से करीब 4.53 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग सामने आई है। इसके बाद गुजरात का नंबर आता है, जहां फिल्म ने करीब 1.41 करोड़ रुपए की प्री-बुकिंग दर्ज की है।

-शहरों की बात करें तो दिल्ली-NCR के बाद मुंबई और पुणे में भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मुंबई से करीब 3.73 करोड़ रुपए और पुणे से लगभग 1.69 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग होने की जानकारी है।

6 दिनों के लिए भी खुली है बुकिंग

'दृश्यम 3' के मेकर्स ने सिर्फ ओपनिंग डे के लिए ही नहीं बल्कि रिलीज के बाद के शुरुआती दिनों के लिए भी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगामी 2 अक्टूबर 2026 से 7 अक्टूबर 2026 तक के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग से अब तक लगभग 37.22 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई दर्ज हो चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों की दिलचस्पी कितनी मजबूत है।

'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड पीछे छूटा

-एडवांस बुकिंग में तेजी का असर अजय देवगन के पुराने रिकॉर्ड पर भी पड़ा है। 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे की प्री-सेल्स के मामले में अजय देवगन की पिछली बड़ी रिलीज 'सिंघम अगेन' को पीछे छोड़ दिया है।

-'सिंघम अगेन' ने रिलीज से पहले करीब 15.70 करोड़ की ग्रॉस एडवांस बुकिंग की थी। वहीं 'दृश्यम 3' का आंकड़ा रिलीज से पहले ही 20 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है और अंतिम प्री-सेल्स का आंकड़ा अभी बाकी है। फिल्म को हिंदी सिनेमाघरों में 15,000 से ज्यादा शोज के साथ रिलीज किए जाने की तैयारी है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इसे बड़ी संख्या में दर्शक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस बार क्लाइमैक्स को लेकर क्यों बढ़ी उत्सुकता?

-'दृश्यम 3' मूवी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कहानी और क्लाइमैक्स को लेकर है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इस बार कहानी को लेकर एक खास बात ये है कि हिंदी वर्जन को मूल मलयालम फिल्म की कहानी का हूबहू रीमेक नहीं बताया जा रहा है।

-मेकर्स ने हिंदी फिल्म के घटनाक्रम और अंत में बदलाव किए हैं। यही वजह है कि उन दर्शकों के बीच भी फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई है, जिन्होंने मलयालम वर्जन देखा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि विजय सलगांवकर इस बार अपने परिवार को बचाने के लिए कौन सी नई चाल चलने वाला है और कहानी आखिर किस मोड़ पर जाकर खत्म होगी।

कैसी रह सकती है 'दृश्यम 3' की ओपनिंग?

-फिल्म की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए ट्रेड सर्कल में इसकी ओपनिंग को लेकर काफी चर्चा है। उपलब्ध प्री-सेल्स के आधार पर फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर 45-50 करोड़ या उससे ज्यादा का अनुमान लगाया जा रहा है।

-हालांकि ये सिर्फ शुरुआती एडवांस बुकिंग के आधार पर लगाया गया अनुमान है। वास्तविक ओपनिंग कलेक्शन पर एडवांस बुकिंग के अलावा स्पॉट बुकिंग, शो की ऑक्यूपेंसी, दर्शकों की प्रतिक्रिया और रिलीज के दिन की टिकट बिक्री का भी असर पड़ेगा।

-फिलहाल इतना जरूर है कि 'दृश्यम 3' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर माहौल बना दिया है। अब 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि विजय सलगांवकर की कहानी दर्शकों और बॉक्स ऑफिस पर कितना असर छोड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+