Batwara 1947 First Review: दिल को छू लेगी 'बंटवारा 1947', पढ़ें सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू

Batwara 1947 First Review: बॉलीवुड में गदर मचाने वाले स्टार सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज में वापसी कर चुके हैं। उनकी मच अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' आज यानी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहला शो खत्म होने से पहले ही इसका फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। फिल्म मेकर रमेश तौरानी ने 'बंटवारा 1947' मूवी की स्क्रीनिंग देखने के बाद फिल्म और इसकी स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की है।

'बंटवारा 1947'का फर्स्ट रिव्यू आया सामने
रमेश तौरानी ने बताया कि सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी की ये फिल्म दर्शकों को कैसी लग सकती है। 'बंटवारा 1947' मूवी के फर्स्ट शो के खत्म होने पहले फिल्म मेकर रमेश तौरानी ने प्रोड्यूसर आमिर खान और एक्टर अली फजल के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग देखी थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया है। रमेश तौरानी ने फिल्म को बेहद संवेदनशील और दिल को छू लेने वाली कहानी बताया है।

Batwara 1947 First Review

'बंटवारा 1947' इंसानियत और संवेदनाओं पर बेस्ड मूवी है

रमेश तौरानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आमिर खान और अली फजल के साथ थिएटर से एक तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने बताया है कि 'बंटवारा 1947' इंसानियत, संवेदनाओं और मुश्किल हालात में एक-दूसरे के प्रति हमदर्दी की अहमियत को सामने लाती है। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को फर्स्ट डे, फर्स्ट शो में देखने की अपील भी की है।

सनी देओल-प्रीति जिंटा की एक्टिंग की जमकर हुई तारीफ

रमेश तौरानी ने फिल्म की स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। उन्होंने खास तौर पर सनी देओल और प्रीति जिंटा के काम को सराहा है। उनके मुताबिक सनी देओल ने फिल्म में बेहद दमदार और गहरी परफॉर्मेंस दी है, जो दर्शकों पर असर छोड़ती है। वहीं प्रीति जिंटा को बड़े पर्दे पर बेहतरीन अभिनय करते देखना भी उनके मुताबिक शानदार अनुभव है। शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल ने भी अपने-अपने किरदारों के साथ फिल्म में गहराई और भावनात्मक प्रभाव बढ़ाया है।

अभिमन्यु सिंह बने दमदार विलेन

फिल्म के विलेन के तौर पर अभिमन्यु सिंह भी अपनी छाप छोड़ते नजर आए हैं। रमेश तौरानी ने उनके किरदार को दिलचस्प और झकझोर देने वाला बताया है। उनके मुताबिक अभिमन्यु सिंह ने अपने किरदार को पूरी गंभीरता और प्रभाव के साथ निभाया है।

राजकुमार संतोषी के निर्देशन की भी हुई तारीफ

-आपको बता दें कि 'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। रमेश तौरानी ने उनके निर्देशन की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि राजकुमार संतोषी एक बार फिर ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जो इंसानियत और भावनाओं से जुड़ी हुी है।

-फिल्म में इतिहास के एक बेहद संवेदनशील दौर को मानवीय नजरिए से दिखाने की कोशिश की गई है। रमेश तौरानी के मुताबिक फिल्म की कहानी में भावनाओं के साथ एक मजबूत संदेश भी है, जिसकी वजह से इसे जरूर देखा जाना चाहिए।

'बंटवारा 1947' मूवी की दमदार स्टारकास्ट

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' में सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म में अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है।

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से होगा मुकाबला

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मूवी आज यानी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से हो रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई दोनों फिल्मों में से दर्शकों का प्यार किसे ज्यादा मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+