Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की कमाई में आया उछाल, जानें कुल कलेक्शन
Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फिल्म की शुरुआत भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रही लेकिन रिलीज के बाद वीकेंड में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। खासतौर पर स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फिल्म को अच्छा फायदा मिला। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' मूवी से हुआ, जिसका असर इसकी कमाई पर भी दिखाई दिया।
तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत
इसके बावजूद 'बंटवारा 1947' ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इतना ही नहीं, फिल्म ने सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी की पिछली फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

'बंटवारा 1947' ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बंटवारा 1947' ने रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को करीब 5.75 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और इसने करीब 13.50 करोड़ रुपये बटोर लिए। तीसरे दिन यानी रविवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
-हालांकि शनिवार के मुकाबले इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 21 फीसदी रही। तीन दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 26.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है, यानी वीकेंड खत्म होने तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है।
सनी देओल-प्रीति जिंटा की जोड़ी का बना नया रिकॉर्ड
-'बंटवारा 1947' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी के नाम भी एक खास उपलब्धि दर्ज कर दी है। फिल्म अब दोनों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है और इसने उनकी पिछली चार फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
-इन दोनों की चर्चित फिल्मों में 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' और 'फर्ज' जैसी फिल्में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'बंटवारा 1947' ने 'द हीरो' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। 'द हीरो' ने अपने थिएट्रिकल रन के दौरान करीब 26.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
2026 की टॉप 10 वीकेंड ओपनर्स में शामिल हुई फिल्म
-सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने साल 2026 की टॉप वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'बंटवारा 1947' ने 'इक्कीस' मूवी के करीब 22.05 करोड़ रुपये के वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
-इसके साथ ही 'बंटवारा 1947' इस लिस्ट में 10वें पायदान पर पहुंच गई है। फिल्म के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, खासकर तब जब बॉक्स ऑफिस पर इसे 'आवारापन 2' जैसी चर्चित फिल्म से टक्कर मिल रही है।
क्या है 'बंटवारा 1947' की कहानी?
-'बंटवारा 1947' की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में बंटवारे के दौरान पैदा हुए हालात, सांप्रदायिक तनाव और हिंदू-मुस्लिम परिवारों के सामने आई मुश्किलों को कहानी का हिस्सा बनाया गया है। फिल्म में सनी देओल एक मुस्लिम परिवार से जुड़े किरदार में नजर आ रहे हैं जबकि प्रीति जिंटा उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। शबाना आजमी और अली फजल भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।
-फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से मिली-जुली से लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसकी कहानी में इमोशन, एक्शन और देशभक्ति का मेल देखने को मिलता है। यही वजह है कि कई दर्शकों को फिल्म में सनी देओल की पुरानी फिल्मों वाला इमोशनल और देशभक्ति से भरपूर अंदाज भी नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
