Aryabhatt Ka Zero Trailer Out: 'आर्यभट्ट का जीरो' का दमदार ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी हिमांश कोहली की जर्नी

Aryabhatt Ka Zero Trailer Out: हिमांश कोहली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का दमदार ट्रेलर आज यानी 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को रिलीज हो गया है। 2 मिनट 38 सेकंड का ये ट्रेलर एक ऐसे आम लड़के की कहानी दिखाता है, जो बार-बार मिली नाकामयाबियों, टूटे सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और समाज के तानों के बीच भी हार नहीं मानता। इमोशन, कॉमेडी और प्रेरणा से भरपूर इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

'आर्यभट्ट का जीरो' का दमदार ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' के ट्रेलर के जरिए पिता-बेटे का भावुक रिश्ता, जीवन की सबसे कठिन चुनौतियां और कभी हार न मानने का मैसेज दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है।

Aryabhatt Ka Zero

फिल्म का ट्रेलर देखकर सन्न हो जाएगा माथा

-ट्रेलर की शुरुआत एक अनोखे विदाई सीन से होती है, जहां दुल्हन सबके सामने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को चूमती है, जिससे सभी लोग दंग रह जाते हैं। जब माहौल थोड़ा असहज हो जाता है, तभी दूल्हा मुस्कुराता है और कहता है- बैंड बजाओ, ये तो लड़की का भाई है। ये पल फिल्म का मिजाज तय करता है और दर्शकों को ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव, जिन्हें प्यार से 'बग्गू' कहा जाता है, उनकी दुनिया में ले जाता है।

-बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली फिल्म में बग्गू का किरदार निभा रहे हैं, वो एक ऐसा शख्स है जिसको कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। उसकी गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से हो जाने से वह टूट चुका है, परीक्षाओं में बार-बार असफल होता है, अपने पिता से लगातार झगड़ता रहता है और एक के बाद एक कई झटके झेलता है। फिर भी, इन सब के बावजूद, वह हार मानने से इनकार करता है। ट्रेलर इमोशनल है जो कि दर्शकों के दिलों को छू जाता है।

'आर्यभट्ट का जीरो' के दमदार डायलॉग्स

'अपनी मोहब्बत किसी और की गाड़ी में चली जाए, बुरा तो लगता है और देखना, कहीं सम्मान के चक्कर में अपमान न हो जाए जैसे डायलॉग्स फिल्म के भावनात्मक रूप को खूबसूरती से सबके सामने रखते हैं। कॉमेडी, इमोशन और ड्रामा का मिश्रण करते हुए, ट्रेलर ये मैसेज देता है कि हर असफलता एक बड़ी सफलता की शुरुआत बन सकती है। बग्गू के संघर्ष से लेकर उपलब्धि तक का सफर और उसके बाद आने वाली नई चुनौतियां, कहानी को सभी उम्र के दर्शकों के लिए परफेक्ट बनाती हैं।

'आर्यभट्ट का जीरो' की मजेदार स्टारकास्ट

फिल्म में हिमांश कोहली, सोनाली सहगल, रवि किशन, दर्शन बनिक, राजेश शर्मा, गोपाल दत्त, इश्लिन प्रसाद, अलका अमीन और नीरज सूद ने अहम भूमिका निभाई है। एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भी खास रोल में नजर आ रही हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो'?

ए2आर फिल्म्स के सहयोग से न्यूटेक मीडिया एंटरटेनमेंट और राधिका जी फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को बीरेंद्र भगत, रवि एस.गुप्ता, संजय नागपाल और शेओ बालक सिंह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के सह-निर्माता सुनील सिहाग, त्रिलोकी नाथ प्रसाद, कुलदीप भंडारी, आकांक्षा राहुल शर्मा और रीता गाडगे हैं। फिल्म का निर्देशन कमल चंद्रा ने किया है। 'आर्यभट्ट का जीरो' आगामी 7 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+