WBBSE Madhyamik 10th Result 2025: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आउट, ऐसे करें डाउनलोड
WBBSE Madhyamik 10th Result 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10वीं (माध्यमिक) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है। जो छात्र 10 फरवरी से 22 फरवरी 2025 के बीच आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते है।
जी हां...WB Madhyamik Result 2025 आज 2 मई को सुबह 9 बजे एड-हॉक कमेटी के अध्यक्ष द्वारा निवेदिता भवन, साल्ट लेक, कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। बता दें कि छात्र सुबह 9:45 बजे से wbbse.wb.gov.in पर अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?
छात्र अपना परिणाम नीचे दी गई वेबसाइट्स के माध्यम से देख सकते हैं...
रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:
- सबसे पहले पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'Results' लिंक पर क्लिक करें।
- 'WB Madhyamik Examination Result 2025' लिंक को चुनें।
- अब रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
- अपनी प्रोविजनल मार्कशीट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
SMS के ज़रिए कैसे चेक करें रिजल्ट?
अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप SMS के माध्यम से भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं:
स्टेप 1: अपने मोबाइल से टाइप करें: WB 10
स्टेप 2: इसे भेजें 56070 या 56263 पर
स्टेप 3: WBBSE आपके मोबाइल नंबर पर पूरा परिणाम भेज देगा।
महत्वपूर्ण जानकारी:
रिजल्ट सुबह 9 बजे बोर्ड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे, जिसे भविष्य में स्कूल या कॉलेज में दाखिले के लिए प्रयोग किया जा सकता है। फिजिकल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों में वितरित की जाएगी।
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा देश के सबसे बड़े राज्य बोर्ड परीक्षाओं में से एक है, जिसमें लाखों छात्र हर साल भाग लेते हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी जरूरी डिटेल्स तैयार रखें ताकि रिजल्ट चेक करते समय कोई परेशानी न हो।












Click it and Unblock the Notifications