UPSSSC PET 2025: आयोग ने जारी की परीक्षा के शहर की जानकारी, 6 और 7 सितंबर को होंगे एग्जाम

UPSSSC PET 2025 City Intimation Slip: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET (Preliminary Eligibility Test) 2025 में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। आयोग ने 27 अगस्त 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध करा दी है। अब उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य लॉगिन विवरण दर्ज कर यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस जिले में आयोजित होगी।

यह जानकारी यात्रा की योजना बनाने और परीक्षा के दिन समय से पहुंचने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। UPSSSC PET की लिखित परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को राज्य के 48 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।

UPSSSC PET 2025 City Intimation Slip

पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी समय पर देख लें और यात्रा की योजना पहले से बना लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

केवल शहर की जानकारी, एडमिट कार्ड बाद में

अभी आयोग ने केवल परीक्षा शहर की जानकारी जारी की है, न कि एडमिट कार्ड। PET एडमिट कार्ड कुछ दिनों में जारी किए जाएंगे, जिनमें परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की पूरी जानकारी होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा, इसलिए उम्मीदवार समय पर उसे डाउनलोड कर लें।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: बिना परीक्षा-इंटरव्यू के रेलवे में मिलेगी नौकरी, निकली बंपर भर्ती, कब और कैसे करना है अप्लाई?

ऐसे देखें शहर की जानकारी

उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी निम्नलिखित स्टेप्स से देख सकते हैं:

  • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "UPSSSC PET City Intimation 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी।
  • इस स्लिप को डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

ग्रुप C पदों के लिए जरूरी परीक्षा

UPSSSC PET लिखित परीक्षा ग्रुप C पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए कराई जाती है। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी आगामी भर्तियों में आवेदन करने के पात्र होंगे।
ये भी पढ़ें: BPSC Recruitment 2025: बिहार में निकली बंपर भर्ती, AEDO समेत कई पदों पर शुरू हुए आवेदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+