कब जारी होगा UPSC Prelims 2025 का Answer Key? पिछले साल के ट्रेंड्स के हिसाब से ये है अनुमान
CSAT UPSC Prelims 2025 Answer Key: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार UPSC सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) का पहला चरण यानी प्रीलिम्स 25 मई 2025 को आयोजित हुआ। हर साल की तरह इस बार भी लाखों अभ्यर्थी IAS बनने का सपना लेकर परीक्षा में बैठे। अब इन सभी को इंतजार है उत्तर कुंजी (Answer Key) और रिजल्ट का, जिससे उन्हें यह अंदाजा हो सके कि उनका चयन अगली परीक्षा यानी मेंस के लिए होगा या नहीं।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (CSAT UPSC Prelims 2025) का सफल आयोजन किया। परीक्षा के दौरान कड़े नियम लागू रहे, और सभी केंद्रों पर समय से पहले गेट बंद कर दिए गए। परीक्षा की समाप्ति के साथ ही अलग-अलग संस्थानों ने अपनी-अपनी आंसर की जारी कर दी हालांकि आधिकारी आंसर की अब तक जारी नहीं की गई है।

कब आएगी UPSC प्रीलिम्स 2025 की उत्तर कुंजी?
UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी (Official Answer Key) कुछ महीनों बाद जारी की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी आंसर की परीक्षा परिणाम (Prelims Result) के बाद ही आने की संभावना है। साल 2024 में भी यही पैटर्न देखा गया था। ऐसे में उम्मीद है कि UPSC Prelims 2025 की आंसर की अगले साल यानी 2026 में वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा सकती है।
ये भी पढ़ें: पहले NET JRF में गाड़ा झंडा अब UPSC में रचा इतिहास! कौन हैं IFS 2024 परीक्षा की टॉपर Kanika Anabh?
कोचिंग संस्थानों ने जारी की अनऑफिशियल आंसर की
परीक्षा के तुरंत बाद कई कोचिंग संस्थानों ने अपनी ओर से आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार इन अनौपचारिक आंसर की की मदद से अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि अंतिम निर्णय UPSC की ऑफिशियल आंसर की और रिजल्ट से ही होगा।
GS और CSAT दोनों पेपर का अलग रोल
- GS Paper 1: इस पेपर में मिले अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाती है।
- CSAT (Paper 2): यह केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है। इसमें पास होने के लिए 33% अंक लाना जरूरी है।
200-200 अंकों के 2 पेपर
परीक्षा में दो पेपर शामिल थे-जनरल स्टडीज (GS) पेपर 1 और सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) पेपर 2.
- GS पेपर में इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था और विज्ञान जैसे विषयों से सवाल पूछे गए।
- वहीं, CSAT पेपर में कॉम्प्रिहेंशन, लॉजिकल रीजनिंग और विश्लेषणात्मक क्षमता की जांच की गई।
- दोनों पेपर 200-200 अंकों के थे और इन्हें हल करने के लिए सीमित समय दिया गया था।
CSAT पेपर रहा लंबा और चुनौतीपूर्ण
परीक्षा के बाद कई उम्मीदवारों ने बताया कि CSAT पेपर काफी लंबा था। विशेष रूप से पढ़ने की समझ (comprehension) से जुड़े प्रश्नों की संख्या अधिक थी, जिससे समय प्रबंधन करना मुश्किल हो गया।
कुल मिलाकर, इस साल की UPSC प्रीलिम्स परीक्षा को "मध्यम से कठिन" श्रेणी में रखा जा रहा है। कुछ सेक्शन सामान्य स्तर के थे, लेकिन भूगोल और करंट अफेयर्स ने अभ्यर्थियों को खूब सोचने पर मजबूर किया।
रिजल्ट कब आएगा?
UPSC प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जून 2025 के आखिरी हफ्ते में आने की संभावना है। पिछले सालों की प्रक्रिया देखें तो परीक्षा के लगभग 15-20 दिन बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है। इस बार भी यही उम्मीद की जा रही है।
ऐसे डाउनलोड करें UPSC Answer Key 2025
जब आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होगी, तब आप नीचे दिए गए स्टेप्स से उसे डाउनलोड कर सकते हैं:
- UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- "Examinations" सेक्शन में जाएं।
- "Answer Keys" लिंक पर क्लिक करें।
- "Civil Services (Preliminary) Examination 2025" पर क्लिक करें।
- PDF फाइल डाउनलोड करें और अपने उत्तर मिलाएं।
UPSC Mains 2025 की तारीख
जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होंगे, वे 9 अगस्त से 17 अगस्त 2025 के बीच आयोजित होने वाली मेंस परीक्षा में शामिल होंगे। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आंसर की और रिजल्ट अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: UPSC ने जारी किया IFS एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, जानिए चयन, पोस्टिंग और सैलरी से जुड़ी सभी डिटेल
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications