GDS Recruitment 2025: भारत पोस्ट ने जारी की GDS भर्ती 2025 की तीसरी मेरिट लिस्ट, इस लिंक से करें चेक
GDS Recruitment 2025: भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं को मजबूत करने के लिए भारत पोस्ट डिपार्टमेंट ने हर साल बड़ी संख्या में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती करता है। इसी कड़ी में, इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2025 का तीसरा मेरिट लिस्ट हाल ही में जारी किया गया है।
इस भर्ती प्रक्रिया में देश के हजारों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जो इस मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनकी मेहनत रंग लाई है और जो उम्मीदवार इस सूची में अपना नाम पाएंगे, वे आगे दस्तावेज सत्यापन और चयन प्रक्रिया में भाग लेने के योग्य होंगे।

इस भर्ती के जरिए पूरे भारत में कुल 21,413 पदों को भरा जाना है, जो ग्रामीण इलाकों में डाक सेवाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन किए थे, तो अपनी चयन स्थिति अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: RBSE Result 2025: कब आएगा राजस्थान बोर्ड 10th-12th का रिजल्ट, सबसे पहले कहां पर मिलेगा अपडेट?
मेरिट लिस्ट कैसे देखें?
चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और आगे की चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपनी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Candidates Corner' सेक्शन खोलें।
- वहां 'GDS Online Engagement' लिंक पर क्लिक करें।
- अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का नाम चुनें।
- डाउनलोड की गई पीडीएफ फाइल में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजें।
दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी कागजात
चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए निम्न कागजात साथ लाने होंगे:
- शैक्षिक प्रमाण पत्र: 10वीं कक्षा का मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
- पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी।
- जाति प्रमाण पत्र: एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए।
- विकलांगता प्रमाण पत्र: विकलांग उम्मीदवारों के लिए।
- जन्म तिथि प्रमाण: जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं का मार्कशीट।
- मेडिकल प्रमाण पत्र: सरकारी चिकित्सक द्वारा जारी।
यह भर्ती ग्रामीण इलाकों में डाक सेवा को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इच्छुक और चयनित उम्मीदवार जल्द से जल्द दस्तावेज सत्यापन के लिए तैयार रहें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जांच करते रहें।
ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा CBSE रिजल्ट आने के बाद हुए ट्रोल! क्या 12वीं की परीक्षा में हो गए हैं फेल?












Click it and Unblock the Notifications