UPSC EPFO 2025 Recruitment: EPFO भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 230 पदों के लिए 29 जुलाई से आवेदन शुरू
UPSC EPFO 2025 Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के तहत दो बड़े पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। देशभर के लाखों उम्मीदवार इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
UPSC EPFO भर्ती 2025 के तहत कुल 230 पदों को भरा जाएगा। इनमें 156 पद एनफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर (EO/AO) और 74 पद असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के लिए हैं। यह वैकेंसी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत आती है और देश की प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में गिनी जाती है।

कब आएगा पूरा नोटिफिकेशन?
UPSC की ओर से भर्ती का डिटेल्ड नोटिफिकेशन 26 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई से 18 अगस्त 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चलेगी।
ये भी पढ़ें: हाथ पर कोच नंबर, जेब में टिकट नहीं, नौकरी के नाम पर मानव तस्करी का गंदा खेल, RPF ने ऐसे किया रैकेट का भंडाफोड़
क्यों खास है यह भर्ती?
UPSC EPFO भर्ती हर साल लाखों युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है क्योंकि इसमें स्थिरता, प्रभाव और अच्छा वेतन मिलता है। ये पद न सिर्फ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े होते हैं बल्कि पॉलिसी निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
पदों का विवरण
- एनफोर्समेंट ऑफिसर / अकाउंट्स ऑफिसर (EO/AO): 156 पद
- असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC): 74 पद
- कुल पद: 230
दोनों पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
- "Apply Online" सेक्शन पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें
- आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें
- फोटो, सिग्नेचर और प्रमाणपत्र अपलोड करें
- शुल्क का भुगतान करें
- आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंट ले लें
महत्वपूर्ण तारीख
- शॉर्ट नोटिफिकेशन 22 जुलाई 2025 को जारी किया गया है।
- पूरा नोटिफिकेशन 26 जुलाई 2025 को प्रकाशित होगा।
- आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से शुरू होगी।
- आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़ें: Jobs in Punjab: पंजाब सरकार ने निकाली PTI की बंपर भर्ती, 30 हजार तक सैलरी! कौन कर सकता है अप्लाई?












Click it and Unblock the Notifications