UPSC Civil Services 2025: कौन हैं AIR 3 की रैंक पाने वाले Akansh Dhull? पिता का है BJP से खास कनेक्शन
UPSC Civil Services 2025: UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है, एक बार फिर से राजस्थान ने यहां पर बाजी मारी है, यहां के रावतभाटा (चित्तौड़गढ़ ) के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। पूरा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। आपको बता दें कि अनुज अग्निहोत्री पहले भी 2 बार UPSC एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। तो वहीं दूसरे नंबर पर तमिलनाडु की राजेश्ववरी सुवे और तीसरे नंबर पर हरियाणा के एकांश ढुल हैं।
आपको बता दें कि इस बार के रिजल्ट में 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्वालिफाई हुए हैं, जिसमें से 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। मालूम UPSC एग्जाम में AIR 3 की रैंक पाने वाले एकांश ढुल पंचकुला के रहने वाले हैं।

वो अपनी फैमिली के साथ सेक्टर 12 A में रहते हैं, उनके पिता का नाम कृष्णा ढुल हैं, वो हरियाणा में बीजेपी नेता हैं। सीएम सैनी ने उन्हें फोन करके बधाई दी है,एकांश ढुल का जन्म रोहतक में हुआ था लेकिन बाद में उनका परिवार पंचकूला शिफ्ट हो गया। चंडीगढ़ में स्कूलिंग के बाद, एकांश ने श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स दिल्ली से ग्रेजुएशन किया और सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी में जुट गए।
UPSC Civil Services 2025 Hindi: 'यूपीएससी था बचपन का सपना'
CSE 2023 में, उन्होंने 342वीं पोजीशन हासिल की थी, वह 2021 से UPSC की तैयारी कर रहे हैं, SRCC के कैंपस प्लेसमेंट में बैठने का मौका मिलने के बावजूद, ढुल ने इसे छोड़ दिया और CSE दिया क्योंकि यह उनका 'बचपन का सपना' था।
UPSC Civil Services 2025 News : ' 'यह मेरे लिए कोशिश करने का एक अच्छा मौका'
कोचिंग इंस्टिट्यूट दृष्टि IAS और अनएकेडमी के साथ एक मॉक इंटरव्यू में, उन्होंने बताया था कि उन्होंने CSE को क्यों चुना, कोई दूसरा प्रोफेशन क्यों नहीं? उन्होंने कहा, 'मेरे माता-पिता ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा, प्रोत्साहित किया, मैं पढ़ाई में अच्छा था इसलिए मैंने सोचा कि यह मेरे लिए कोशिश करने का एक अच्छा मौका हो सकता है।' उन्होंने आगे कहा था कि 'वह हरियाणा से हैं और उन्होंने खुद देखा है कि सिविल सर्विस लोगों की जिंदगी पर कैसे असर डाल सकती है।'

'मैं उसकी कामयाबी को शब्दों में बयां भी नहीं कर सकता'
अपने बेटे आकांश ढुल के UPSC सिविल सर्विसेज़ फ़ाइनल रिज़ल्ट 2025 में तीसरी रैंक लाने पर, हरियाणा BJP नेता कृष्ण ढुल कहते हैं, 'मैं उसकी कामयाबी को शब्दों में बयां भी नहीं कर सकता। पिछले आठ सालों में उसने जो कड़ी मेहनत की है, जो कॉन्सन्ट्रेशन दिया है, वह तारीफ़ के काबिल है। उसने साबित कर दिया है कि अगर कोई बच्चा लगातार एक गोल सेट करे और कड़ी मेहनत करे, तो कामयाबी पक्की है...उसकी माँ, मेरी पत्नी, जो मेरे साथ बैठी हैं, ने उसे इस मुकाम तक पहुँचाने में सबसे बड़ा रोल निभाया। जब भी उसे उसकी ज़रूरत पड़ी, वह उसके साथ खड़ी रही।'
फ़ाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड
फाइनल रिजल्ट कैंडिडेट की लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) में परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार किया गया है। रिजल्ट PDF में कैंडिडेट के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।
UPSC Civil Services 2025 News: कैटेगरी कैंडिडेट्स की संख्या
- जनरल 317
- EWS 104
- OBC 306
- SC 158
- ST 73
- टोटल 958
यहां PwBD वैकेंसी की लिस्ट
- PwBD कैटेगरी के कैंडिडेट
- PwBD-1 10
- PwBD-2 14
- PwBD-3 9
- PwBD-5 9
UPSC CSE फाइनल रिजल्ट 2025: कहां चेक करें?
कैंडिडेट ऑफिशियल UPSC वेबसाइट पर फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कमीशन ने PDF फॉर्मेट में मेरिट लिस्ट जारी की है जिसमें अलग-अलग सर्विसेज के लिए चुने गए कैंडिडेट के नाम हैं। सिविल सर्विसेज एग्जाम को दुनिया के सबसे मुश्किल कॉम्पिटिटिव एग्जाम में से एक माना जाता है। हर साल, लाखों कैंडिडेट इस एग्जाम में बैठते हैं, लेकिन उनमें से बहुत कम लोग ही तीन स्टेज - प्रीलिमिनरी एग्जाम, मेन एग्जाम और पर्सनैलिटी टेस्ट - पास करने के बाद फाइनल लिस्ट में जगह बना पाते हैं।
#WATCH | Panchkula | Haryana BJP leader Krishan Dhull receives congratulatory phone call from CM Nayab Singh Saini, after his son Akansh Dhull secured third rank in UPSC (Union Public Service Commission) civil services final result 2025
— ANI (@ANI) March 6, 2026
(Video source: Haryana BJP leader Krishan… pic.twitter.com/7NZk8Z8XXH
#WATCH | Panchkula: On his son Akansh Dhull securing third rank in UPSC civil services final result 2025, Haryana BJP leader Krishan Dhull says, "I can't even describe his achievement in words. The hard work, the concentration has put in over the past eight years, is commendable.… https://t.co/VzRfary8KJ pic.twitter.com/Efz5MQppTV
— ANI (@ANI) March 6, 2026












Click it and Unblock the Notifications