UPMSP Board Exam 2025: UP बोर्ड कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, चेक करें डिटेल

UPMSP Compartment Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने छात्रों के लिए एक अहम घोषणा की है। जिन छात्रों ने हाल ही में हाई स्कूल या इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दी थी और वे किसी विषय में फेल हो गए हैं या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए यह एक और मौका है खुद को साबित करने का। परिषद ने हाई स्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस बार बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा है ताकि छात्रों को सुविधा मिल सके और वे घर बैठे आवेदन कर सकें। आवेदन 19 मई 2025 से शुरू हो चुके हैं और छात्र 10 जून 2025 की रात 12 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

UPMSP Compartment Exam 2025

इस प्रक्रिया के जरिए छात्र या तो अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं या उस एक विषय में पास हो सकते हैं जिसमें वे असफल रहे थे। बोर्ड ने सभी जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए हैं, जिनका पालन करना छात्रों और स्कूलों दोनों के लिए अनिवार्य होगा। आइए जानते हैं इस परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें, शुल्क और आवेदन की शर्तें...
ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ छुपा कर प्रतियोगी परीक्षा दे रहे 17 अभ्यर्थियों को दून पुलिस ने पकड़ा, जानिए कहां और कैसे

हाई स्कूल इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के नियम

जो छात्र हाई स्कूल परीक्षा में पास हो चुके हैं लेकिन किसी एक या दो विषयों में नंबर सुधारना चाहते हैं, वे इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिन छात्रों को कंपार्टमेंट आया है, वे सिर्फ उसी विषय में परीक्षा दे सकते हैं जिसमें वे फेल हुए हैं। इस परीक्षा के लिए ₹256 परीक्षा शुल्क तय किया गया है।

इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा की शर्तें

इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम के वे छात्र जो पार्ट-1 या पार्ट-2 में किसी एक विषय में फेल हुए हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए ₹306 शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षा शुल्क बैंक चालान के माध्यम से जमा करना होगा और उसकी रसीद आवेदन पत्र के साथ जमा करनी होगी।

स्कूल प्राचार्यों को निर्देश

यूपी बोर्ड सचिव ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे अपने स्कूल के योग्य छात्रों के आवेदन समय पर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करवाएं। अंतिम तिथि 10 जून 2025 है।

थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में देना होगा एग्जाम

जो छात्र कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें अपने विषय के अनुसार थ्योरी और प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट (इंटरनल असेसमेंट) दोनों में परीक्षा देनी होगी। यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों भाग हैं और छात्र किसी एक भाग में फेल हुए हैं, तो वे सिर्फ उसी भाग में या फिर दोनों में परीक्षा देने का विकल्प चुन सकते हैं।

परीक्षा तिथियों की घोषणा

परीक्षा की लिखित और प्रैक्टिकल तारीखों की जानकारी बोर्ड बाद में एक अलग नोटिस के जरिए जारी करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा CBSE रिजल्ट आने के बाद हुए ट्रोल! क्या 12वीं की परीक्षा में हो गए हैं फेल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+