UP Board Exam 2024: UP 10th-12th Board Exam आज से शुरू, जानिए इसके बारे में सबकुछ
UP Board Exam Dates 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई हैं। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस बार बदले समय से हो रही है। परीक्षा का समय एक घंटा आगे बढ़ा दिया गया है। परीक्षाएं सुबह 7.30 बजे के बदले सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई है।
परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई हैं पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा है। यूपीएमएसपी बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 55 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
यूपी बोर्ड सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं राज्य में 8265 केंद्रों पर आयोजित की गई हैं। 8265 केंद्रों में से 566 सरकारी स्कूल हैं। वहीं, 3479 वित्तपोषित स्कूल हैं और 4220 गैर-वित्तपोषित स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में कुल 55 लाख 25 हजार 308 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'शादी से पहले करियर जरूरी', महोबा में सिर पर पगड़ी, हाथों में मेहंदी लगाए UP पुलिस परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा
हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1571184 (15 लाख 71 हजार 184) लड़के और 1376127 (13 लाख 76 हजार 127) लड़कियों सहित 29 लाख 47 हजार 311 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 1428323 (14 लाख 28 हजार 323) लड़के और 1149674 (11 लाख 49 हजार 674) लड़कियों सहित लगभग 25 लाख 77 हजार 997 स्टूडेंट्स उपस्थित होंगे।
यह भी पढ़ें- UP Police आरक्षी भर्ती परीक्षा में Sunny Leone का एडमिट कार्ड देख अधिकारी भी हुए दंग, जानिए मामला












Click it and Unblock the Notifications