UP NEET UG 2025 Seat Allotment: आज से शुरू हुई पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट, upneet.gov.in पर चेक करें अपडेट
UP NEET UG 2025 Seat Allotment: उत्तर प्रदेश में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे हजारों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (DGME) आज यूपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करने जा रहा है। इस लिस्ट के जरिए यह तय होगा कि किस उम्मीदवार को सरकारी या निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेज में MBBS या BDS की सीट मिली है।
लंबे समय से मेहनत कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह पल रोमांच और उत्सुकता से भरा है, क्योंकि यह उनके मेडिकल करियर की दिशा तय करेगा। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को केवल कुछ आसान स्टेप्स में लॉगिन करना होगा और अपनी अलॉटमेंट डिटेल चेक करनी होगी। DGME आज 85% राज्य कोटा सीटों के लिए यूपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर देख सकेंगे।

कितने उम्मीदवार हुए शामिल?
इस बार केवल वही उम्मीदवार सीट अलॉटमेंट के लिए पात्र हैं, जिन्होंने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की प्रक्रिया समय पर पूरी की थी। संशोधित स्टेट मेरिट लिस्ट के अनुसार 32,230 उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए पात्र माना गया है, साथ ही इस साल राज्य स्तर की सीटों के लिए 1,531 नए छात्र भी जोड़े गए हैं।
ये भी पढ़ें: क्या है APAAR ID, जिसके बिना नहीं दे पाएंगे CBSE की परीक्षा? कैसे करता है ये काम, समझिए पूरा प्रोसेस
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की तारीखें
पहले राउंड में सीट मिलने वाले उम्मीदवार 18 अगस्त से 23 अगस्त तक और फिर 25 से 26 अगस्त तक अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे चेक करें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर "UP NEET UG 2025 Round 1 Seat Allotment Result" लिंक पर क्लिक करें
- अपनी लॉगिन डिटेल भरें
- स्क्रीन पर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देखें
- अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर प्रिं ट लें
रिफंड पॉलिसी
अगर किसी उम्मीदवार को पहले राउंड में सीट मिली है लेकिन वह एडमिशन नहीं लेना चाहता, तो वह दूसरे राउंड की चॉइस फिलिंग शुरू होने से दो दिन पहले तक रेजिग्नेशन दे सकता है। जो छात्र तय समय में एडमिशन छोड़ देंगे, उन्हें सुरक्षा राशि वापस कर दी जाएगी। सरकारी कॉलेज में सीट पाने वालों को एडमिशन फीस छोड़कर बाकी सभी डिपॉजिट वापस मिलेंगे, जबकि निजी कॉलेज में सीट छोड़ने वालों को ट्यूशन फीस रिफंड होगी।
ये भी पढ़ें: FASTag Pass: स्वतंत्रता दिवस से टोल पर मिलेगी बड़ी राहत! शुरू होगा FASTag एनुअल पास, जानिए मिलेगा क्या फायदा












Click it and Unblock the Notifications