UP Board Result: कब और किस वेबसाइट पर जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट? ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
UP Board 10th-12th Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। जैसे ही परीक्षाएं समाप्त हुईं, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया था और अब बहुत जल्द UP Board Result 2025 Class 10th, 12th ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
यह परिणाम प्रेस रिलीज के माध्यम से जारी किया जाएगा और छात्र इसे यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। उम्मीद है कि ये परिणाम अप्रैल 2025 के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। आप UPMSP Board Result 2025 @ upresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025?
अभी तक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होने की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है। लेकिन पिछले साल के रुझानों के आधार पर, यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल 2025 के आखिरी दो हफ्तों में जारी कर सकता है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सही तारीख घोषित की जाएगी।
ये भी पढ़ें: CBSE Result: कब आएंगे 10th बोर्ड के रिजल्ट, किस वेबसाइट पर किया जाएगा जारी? यहां देखें सारे अपडेट
कैसे करें UPMSP बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक?
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
- 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी ले लें।
UPMSP 10वीं, 12वीं मार्कशीट 2025
रिजल्ट जारी होने के बाद, यूपीएमएसपी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
मार्कशीट में क्या-क्या होगा?
- छात्र का नाम, रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि।
- विषयवार अंक, ग्रेड और डिवीजन।
- कुल अंक और पासिंग स्टेटस।
अधिक जानकारी के लिए छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: UP Board Result: 10वीं या 12वीं किस क्लास का रिजल्ट पहले होगा जारी? यहां देखें यूपी बोर्ड से जुड़ा ताजा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications