UGC NET 2025: NTA ने जारी किया NET जून 2025 का नोटिफिकेशन, चेक करें कब तक और किस वेबसाइट से कर सकते हैं अप्लाई
UGC NET June 2025 Notification Out: अगर आप कॉलेजों या यूनिवर्सिटीज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सफलता सिर्फ उन्हीं को मिलती है जो सही समय पर सही तैयारी करते हैं। ऐसे में समय रहते आवेदन करना और परीक्षा पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन बुधवार, 16 अप्रैल को जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 मई 2025 रात 11:59 बजे तक रखी गई है।
ये भी पढ़ें: BSEB Compartment Exam Schedule: बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट-स्पेशल परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी डिटेल
फीस भुगतान और सुधार का मौका
उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान 8 मई 2025 रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं। इसके बाद, आवेदन में गलती सुधारने का मौका 9 से 10 मई तक दिया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवार अपनी जानकारी में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड की तारीखों की घोषणा एनटीए बाद में करेगा।
परीक्षा की तारीख और पैटर्न
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का आयोजन 21 जून से 30 जून 2025 के बीच किया जा सकता है। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे और दोनों में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।
- पेपर 1: 50 प्रश्न - कुल 100 अंक
- पेपर 2: 100 प्रश्न - कुल 200 अंक
- समय: कुल 3 घंटे
हर सही जवाब पर 2 अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, और छोड़े गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
- वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर "UGC-NET June-2025: Click Here to Register/Login" पर क्लिक करें।
- खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- सभी जानकारी की समीक्षा कर सबमिट करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
आवेदन शुल्क
- जनरल (अनारक्षित) वर्ग: ₹1150
- OBC-NCL और EWS: ₹600
- SC, ST, और थर्ड जेंडर: ₹325
नोट: यह परीक्षा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए योग्यता तय करती है।
ये भी पढ़ें: JEE MAIN Result 2025: जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट आज कभी भी हो सकता है जारी, यहां जानिए कैसे चेक करें?












Click it and Unblock the Notifications