UGC NET 2025: जून सेशन का एडमिट कार्ड जारी, कब से होगी परीक्षा? जानिए सेंटर पर क्या-क्या ले जाने की है परमिशन
UGC NET June 2025: देशभर में लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हर साल आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा न केवल जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बेहद अहम होती है, बल्कि यह पीएचडी में दाखिले की राह भी तय करती है।
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट की टाइमिंग और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2025 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें:
एडमिट कार्ड में मिलेंगी जरूरी जानकारियां
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र जैसी जरूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दी गई हर जानकारी ध्यान से जांच लें।
बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री
कोई भी उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी अनिवार्य है, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'UGC NET June 2025 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
- नाम, विषय कोड और परीक्षा केंद्र जैसी जानकारी जांच लें।
- किसी गलती की स्थिति में तुरंत एनटीए से संपर्क करें।
परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
यूजीसी नेट की परीक्षा दो शिफ्टों में होगी-
- पहली शिफ्ट: सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें दो पेपर होंगे।
परीक्षा का पैटर्न
- पेपर 1: शिक्षण और शोध योग्यता से जुड़े 50 सवाल, कुल 100 अंक।
- पेपर 2: उम्मीदवार के चुने हुए विषय से जुड़े 100 सवाल, कुल 200 अंक।
इस परीक्षा से जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर पद और पीएचडी में दाखिले के लिए पात्रता तय की जाती है।
परीक्षा में क्या न ले जाएं?
एनटीए ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजें ले जाना मना है। नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
तैयारी में अपनाएं स्मार्ट तरीका
अब परीक्षा में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में नए टॉपिक पढ़ने के बजाय पुराने विषयों की दोहराई करें। टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट से अभ्यास करें। एनटीए की वेबसाइट पर सिलेबस और मॉक टेस्ट उपलब्ध हैं।
अगर कोई समस्या हो संपर्क करें
अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत हो या उसमें कोई गलती हो, तो उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल भेज सकते हैं।
ये भी पढ़ें: UPSC CSE Mains 2025: 22 अगस्त से होगी Mains परीक्षा की शुरूआत, चेक करें फॉर्म फिल करने का पूरा प्रोसेस












Click it and Unblock the Notifications