UGC Fake University List 2026: स्टूडेंट अलर्ट! 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, दिल्ली नंबर-1, बिहार जीरो
UGC Fake University List 2026: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश के शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया है। ऐसे में अगर आप या आपका कोई परिचित इस साल कॉलेज में एडमिशन लेने की योजना बना रहा है, तो यह खबर आपके लिए सबसे जरूरी है।
UGC ने भारत भर में संचालित हो रहे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों (Fake Universities) की नई और अपडेटेड सूची जारी की है जो बिना किसी कानूनी मान्यता के डिग्री बांट रहे हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि देश की राजधानी दिल्ली इस लिस्ट में टॉप पर है, जबकि बिहार जैसे राज्य जो अक्सर खराब शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चे में रहता है उसने इस मामले में 'क्लीन चिट' हासिल की है।
Fake Universities कि लिस्ट में दिल्ली बनी 'फर्जीवाड़े' का गढ़
UGC की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या पिछले दो सालों में 20 से बढ़कर 32 हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली फर्जी विश्वविद्यालयों के मामले में नंबर 1 पर है। अकेले दिल्ली में 12 फर्जी संस्थान पकड़े गए हैं। इनमें से कई संस्थान तो प्रतिष्ठित इलाकों जैसे नेहरू प्लेस, राजेंद्र प्लेस और पीतमपुरा में ऑफिस खोलकर बैठे हैं।
वहीं उच्च शिक्षा के मामले में अक्सर आलोचना झेलने वाले बिहार के लिए यह गर्व की बात है कि वहां एक भी फर्जी विश्वविद्यालय की पहचान नहीं हुई है। इस बार नए फर्जीवाड़े के मामले में नए राज्यों की एंट्री हुई है। इस बार हरियाणा, झारखंड, राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी ऐसे संस्थानों ने अपने पैर पसारे हैं।
UGC लिस्ट में किस राज्य में कितनी फेक यूनिवर्सिटी?
UGC की ताजा सूची के अनुसार फर्जी विश्वविद्यालय कई राज्यों में फैले हुए हैं। यहां देखें यूजीसी की ओर से जारी फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट...
- दिल्ली-नई दिल्ली - 12
- आंध्र प्रदेश - 2
- अरुणाचल प्रदेश - 1
- हरियाणा - 1
- झारखंड - 1
- कर्नाटक - 2
- केरल - 2
- महाराष्ट्र - 2
- पुडुचेरी - 2
- उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल - पहले से सूची में शामिल
बिहार - 0 (कोई भी फेक यूनिवर्सिटी नहीं)
UGC ने खास तौर पर बेंगलुरु में चल रही Global Human Peace University को लेकर भी चेतावनी जारी की है, जो खुद को वैध विश्वविद्यालय बताकर छात्रों को गुमराह कर रही है।
How to Check University Recognition UGC: यूनिवर्सिटी को मान्यता कैसे मिलती है?
किसी भी संस्थान को 'विश्वविद्यालय' कहलाने और डिग्री देने के लिए भारत में दो रास्ते हैं।
- संसदीय या राज्य विधानमंडल अधिनियम के तहत संसद या राज्य विधानसभा द्वारा पारित कानून के तहत स्थापित विश्वविद्यालय।
- यूजीसी अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत केंद्र सरकार द्वारा मानद विश्वविद्यालय (Deemed University) की मान्याता मिलती है।
'Commercial University' या 'Self-Employment University' जैसे नाम रखने वाले निजी ट्रस्ट तब तक डिग्री नहीं दे सकते जब तक वे यूजीसी अधिनियम की धारा 22 के तहत अधिकार प्राप्त न हों।
UGC ने स्पष्ट किया है कि भारत में केवल संसद या राज्य विधानसभा के कानून से स्थापित विश्वविद्यालय या फिर UGC द्वारा मान्यता प्राप्त डीम्ड यूनिवर्सिटी ही डिग्री देने के लिए अधिकृत होती हैं। कोई भी निजी संस्था, ट्रस्ट या सोसाइटी "यूनिवर्सिटी" शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकती, जब तक उसे कानूनी मान्यता न मिली हो। फर्जी विश्वविद्यालय इसी नियम का उल्लंघन करते हैं।
ये फेक यूनिवर्सिटी क्यों हैं खतरनाक? छात्रों को कैसे फंसाते हैं ये संस्थान?
विशेषज्ञों के अनुसार, ये संस्थान छात्रों की मजबूरी और कम जानकारी का फायदा उठाते हैं। वो 'एक साल में ग्रेजुएशन' या 'घर बैठे डिग्री' का लालच। 'यूनाइटेड नेशंस' या 'इंटरनेशनल' जैसे भारी-भरकम नामों का इस्तेमाल करके गुमराह करना। नाममात्र की फीस और बिना किसी प्रवेश परीक्षा के दाखिला।
इतना ही नहीं बिना रेगुलर क्लास किए और जल्दी डिग्री देने का वादा करते हैं और परीक्षा के नाम पर औपचारिकता निभाते हैं। इन संस्थानों में न तो योग्य फैकल्टी होती है, न जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और न ही शैक्षणिक गुणवत्ता। सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि छात्रों का समय, पैसा और करियर तीनों बर्बाद हो जाते हैं।
एडमिशन से पहले कैसे करें जांच?
UGC ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि एडमिशन लेने से पहले-
UGC की आधिकारिक वेबसाइट (ugc.ac.in) पर यूनिवर्सिटी की लिस्ट चेक करें
Recognized Universities सेक्शन देखें
देखें कि यूनिवर्सिटी 'State', 'Central', 'Private' या 'Deemed' कैटेगरी में रजिस्टर्ड है या नहीं।
केवल विज्ञापन, ब्रोशर या एजेंट की बातों पर भरोसा न करें
शक होने पर सीधे UGC से संपर्क करें
UGC का कहना है कि जागरूकता ही फर्जी विश्वविद्यालयों से बचने का सबसे मजबूत हथियार है। UGC की यह चेतावनी लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी हुई है।
फर्जी विश्वविद्यालयों का जाल फैलता जा रहा है, लेकिन सही जानकारी और सतर्कता से इससे बचा जा सकता है। एक गलत एडमिशन पूरे करियर को पटरी से उतार सकता है। इसलिए एडमिशन से पहले जांच जरूरी, वरना डिग्री रह जाएगी सिर्फ कागज का टुकड़ा।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications