UP Board Result 2025: कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? इंतजार में बैठे छात्र चेक करें लेटेस्ट अपडेट!
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राएं इन दिनों बेहद उत्सुकता और थोड़े तनाव में हैं। वजह है यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार, जो कभी भी जारी हो सकता है। सुबह से लेकर शाम तक छात्र वेबसाइट रिफ्रेश कर रहे हैं, परिवार वाले भी हर पल खबरों पर नजर रखे हुए हैं।
हर किसी को बस एक ही बात जाननी है - "रिजल्ट कब आएगा?" पिछले साल की तरह इस बार भी उम्मीद थी कि 20 अप्रैल को नतीजे आएंगे, लेकिन रविवार को भी कुछ नहीं हुआ। अब माना जा रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त नतीजे घोषित कर सकता है।

तैयारी पूरी, जल्द होगा ऐलान
सूत्रों के मुताबिक, यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की सारी तैयारी पूरी कर ली है। बोर्ड कभी भी 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
ये भी पढ़ें: UBSE 10th Topper List 2025: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें टॉपर्स की पूरी सूची
कहां देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को साइट पर खुद को पंजीकृत करना होगा। रिजल्ट इन वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगा:
- upmspresults.up.nic.in
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in
- 'UP Board Exam Result 2025' लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा
- रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें
एक साथ आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे
जैसे पिछले साल हुआ था, इस बार भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया जाएगा। इस बार परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थीं।
टॉपर्स की होगी घोषणा
रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। इसमें फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड टॉपर के नाम, मार्क्स और प्रतिशत बताए जाएंगे। साथ ही कुल पास प्रतिशत, लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत भी जारी किया जाएगा।
पिछले साल कौन रहा था टॉपर?
2024 में कक्षा 10वीं में प्राची निगम ने टॉप किया था, जिन्हें 600 में से 591 अंक मिले थे। वहीं कक्षा 12वीं में शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था।
ये भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए अजब-गजब तिगड़म! किसी ने दिया प्यार का हवाल, किसी ने कॉपी में रख दी रिश्वत












Click it and Unblock the Notifications