टेलर स्विफ्ट हैं दुनिया के टॉप यूनिवर्सिटीज के पाठ्यक्रम का हिस्सा, चेक करें ग्रैमी विनर सिंगर पर आधारित कोर्स
स्विफ्टीज, खुश हो जाइए! टेलर स्विफ्ट का प्रभाव अकादमिक जगत तक पहुंच गया है। कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय अब ग्रैमी विजेता कलाकार स्विफ्ट को समर्पित पाठ्यक्रम चला रहे हैं। ये पाठ्यक्रम उनके संगीत, सांस्कृतिक प्रभाव इत्यादि पर आधारित हैं।
यहां हमने कुछ खास यूनिवर्सिटीज की लिस्ट बनाई है जहां टेलर स्विफ्ट पर आधारित पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। अगर आप भी टेलर स्विफ्ट से जुड़े इन पाट्यकर्मों के बारे में अधिक जानना चाहते हैं या पढ़ना चाहते हैं तो ये आर्टिकल खास आपके लिए हैं। यहां हमने यूनिवर्सिटी के नाम के साथ-साथ कोर्स की जानकारी भी उपलब्ध कराई है।
यह भी देखें: दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी से करें फुलटाइम MBA कोर्स, देनी होगी इतनी फीस

गेंट यूनिवर्सिटी (Ghent University,Belgium)
बेल्जियम की गेंट यूनिवर्सिटी ने टेलर स्विफ्ट के संगीत पर एक नया साहित्य पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इस पाठ्यक्रम का नाम 'लिटरेचर टेलर्स वर्जन' रखा गया है।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Standford University)
स्टैनफोर्ड ने एक पाठ्यक्रम 'ऑल टू वेल (टेन वीक वर्जन)' पेश किया था। 2023 में 'द लास्ट ग्रेट अमेरिकन सॉन्गराइटर: स्टोरीटेलिंग विद टेलर स्विफ्ट थ्रू द एरास' शुरू किया गया है।
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (New York University)
2022 में, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के क्लाइव डेविस इंस्टीट्यूट ऑफ रिकॉर्डेड म्यूजिक ने टेलर स्विफ्ट पर अपना पहला पाठ्यक्रम शुरू किया। इस पाठ्यक्रम का मुख्य ध्यान टेलर स्विफ्ट के संगीतकार के रूप में करियर और उनकी उद्यमशीलता क्षमताओं पर था।
एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (Arizona State University; ASU)
एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी यानी एएसयू ने 'साइकोलॉजी ऑफ टेलर स्विफ्ट - एडवांस्ड टॉपिक्स ऑफ सोशल साइकोलॉजी' नामक एक नया पाठ्यक्रम शुरू किया है, जिसे एक पीएचडी छात्रा एलेक्जेंड्रा वॉर्मली द्वारा पढ़ाया जाएगा।
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास (University of Texas, Austin)
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास,ऑस्टिन के लिबरल आर्ट्स ऑनर्स प्रोग्राम ने 2022 में 'द टेलर स्विफ्ट सॉन्गबुक' नामक एक पाठ्यक्रम शुरू किया।
बर्कली कॉलेज (Berklee College, Boston)
बोस्टन के बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक के छात्र अब 'सॉन्ग्स ऑफ टेलर स्विफ्ट' का अध्ययन कर सकते हैं, जो ग्रैमी विजेता की गीत लेखन पर केंद्रित है।
यह भी देखें: हिमाचल प्रदेश सरकार का सरकारी स्चूलों को लेकर बड़ा फैसला, कॉलेज करेंगे संसाधन प्रदान करने में सहायता












Click it and Unblock the Notifications