SSC JE 2025 Paper-II का फाइनल आंसर-की जारी, ssc.gov.in से कैसे करें डाउनलोड?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर यानी JE (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 के पेपर-II से जुड़े जरूरी दस्तावेज जारी कर दिए हैं। आयोग ने फाइनल आंसर-की के साथ क्वेश्चन पेपर कम रिस्पॉन्स शीट भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। इसके अलावा पेपर-II में शामिल उम्मीदवारों के अंक भी ऑनलाइन देखे जा सकते हैं।

खास बात यह है कि इन दस्तावेजों को देखने और डाउनलोड करने के लिए तय समय सीमा दी गई है। उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 की शाम 6 बजे से 4 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे तक लॉगिन कर सकते हैं। SSC JE 2025 का फाइनल रिजल्ट इससे पहले 3 अगस्त 2026 को जारी हो चुका है।

SSC JE 2025

फाइनल आंसर-की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी

पेपर-II में शामिल अभ्यर्थी अब अपनी फाइनल आंसर-की और क्वेश्चन पेपर कम रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें ssc.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। आयोग ने अपने नोटिस में इस सुविधा के लिए अलग लिंक भी उपलब्ध कराया है।

ये भी पढ़ें: CUET में सीट नहीं मिली तो ना हों परेशान, DU में मिल रहा डायरेक्ट एडमिशन, चेक करें प्रोसेस

4 सितंबर तक ही मिलेगा मौका

SSC ने साफ किया है कि फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट की सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्ध है।

  • शुरू: 21 अगस्त 2026, शाम 6 बजे
  • अंतिम तारीख: 4 सितंबर 2026, शाम 6 बजे

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

पास और फेल दोनों उम्मीदवारों के अंक जारी

आयोग ने पेपर-II में शामिल क्वालिफाई और नॉन-क्वालिफाई दोनों उम्मीदवारों के अंक भी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। अपने अंक देखने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। मार्क्स देखने की सुविधा भी 4 सितंबर शाम 6 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी।

क्वेश्चन पेपर का गलत इस्तेमाल न करें

SSC ने क्वेश्चन पेपर को लेकर भी जरूरी निर्देश दिया है। उम्मीदवारों को उपलब्ध कराया गया क्वेश्चन पेपर केवल निजी इस्तेमाल और खुद के मूल्यांकन के लिए है। फाइनल आंसर-की के साथ एक अंडरटेकिंग भी दी गई है। आयोग ने संकेत दिया है कि उम्मीदवार इस दस्तावेज का गलत इस्तेमाल न करें और इसे आगे साझा या वितरित न करें।

अभी डाउनलोड कर लें जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को फाइनल आंसर-की, क्वेश्चन पेपर कम रिस्पॉन्स शीट और अपने स्कोर से जुड़े दस्तावेज 4 सितंबर 2026 शाम 6 बजे से पहले डाउनलोड कर लेने चाहिए। समय सीमा खत्म होने के बाद आयोग इन दस्तावेजों को उपलब्ध नहीं कराएगा। साथ ही बाद में उम्मीदवारों की ओर से इन्हें उपलब्ध कराने के लिए किए जाने वाले व्यक्तिगत अनुरोध पर भी विचार नहीं किया जाएगा।

पेपर-I की आंसर-की भी हो चुकी है जारी

इससे पहले आयोग पेपर-I की फाइनल आंसर-की भी जारी कर चुका है। अब पेपर-II की फाइनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और अंक जारी होने के साथ जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 से जुड़ी यह प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। उम्मीदवारों को आगे की किसी भी जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस और अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: DU Dress Code: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ड्रेस कोड को लेकर विवाद, शॉर्ट्स पर लगा बैन, विरोध में उतरे स्टूडेंट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+