Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SBI PO में भर्ती के लिए आवेदन शुरू, चेक करें इस साल का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न, कैसे करें तैयारी?

SBI PO Syllabus 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने PO भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न भी आ गया है। हर साल लाखों युवा इस प्रतिष्ठित पद के लिए परीक्षा देते हैं, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जो सही दिशा में और सही तैयारी के साथ आगे बढ़ते हैं।

इस बार की परीक्षा तीन चरणों में होगी-प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू। हर चरण में अलग-अलग विषयों से सवाल पूछे जाएंगे और निगेटिव मार्किंग भी होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को पूरे सिलेबस की स्पष्ट जानकारी होना बेहद जरूरी है। आइए एक नजर डालते हैं SBI PO 2025 के सिलेबस पर...

SBI PO Syllabus 2025

प्रीलिम्स में 3 विषय, कुल 100 प्रश्न

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा में तीन विषय होंगे - रीजनिंग एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा का समय 60 मिनट (हर विषय के लिए 20 मिनट) होगा।
ये भी पढ़ें: SBI Vacancy 2025: स्टेट बैंक PO भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस लिंक से करें PDF डाउनलोड

SBI PO प्रीलिम्स सिलेबस 2025

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड:

  • सरल और जटिल गणना
  • लाभ और हानि
  • मिश्रण और मिश्रण
  • कार्य और समय
  • ब्याज (साधारण और चक्रवृद्धि)
  • अनुपात, प्रतिशत
  • समय और दूरी
  • डेटा इंटरप्रिटेशन
  • संख्या पद्धति
  • बीजगणितीय समीकरण

रीजनिंग एबिलिटी:

  • पजल और बैठने की व्यवस्था
  • सिलॉगिज्म
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • दिशा ज्ञान
  • खून के रिश्ते
  • इनपुट-आउटपुट
  • अल्फान्यूमेरिक सीरीज
  • असमानताएं
  • लॉजिकल रीजनिंग

इंग्लिश लैंग्वेज:

  • रीडिंग कॉम्प्रिहेन्शन
  • क्लोज टेस्ट
  • वाक्य सुधार
  • पैरा जंबल
  • डबल फिलर्स
  • शब्दावली (Glossary) आधारित प्रश्न
  • ग्रामर से जुड़े सवाल

मेंस परीक्षा में 4 सेक्शन और एक डिस्क्रिप्टिव पेपर

SBI PO मेंस परीक्षा में कुल 155 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, साथ ही 2 वर्णनात्मक प्रश्न भी पूछे जाएंगे। कुल परीक्षा समय 3 घंटे का होगा।

SBI PO मेंस सिलेबस 2025

डाटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन:

  • टेबल, पाई चार्ट, लाइन और बार ग्राफ
  • केसलेट DI
  • प्रायिकता (Probability)
  • डेटा सफिशिएंसी
  • परम्युटेशन और कॉम्बिनेशन

रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड:

  • वर्बल रीजनिंग
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • इनपुट-आउटपुट
  • पजल्स और शेड्यूलिंग
  • निर्णय लेने से जुड़ी समस्याएं
  • कंप्यूटर फंडामेंटल्स
  • नेटवर्किंग, ऑपरेटिंग सिस्टम
  • लॉजिक गेट्स, मेमोरी और शॉर्टकट्स

जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस:

  • करेंट अफेयर्स
  • बैंकिंग टर्मिनोलॉजी
  • स्टेटिक जनरल नॉलेज
  • इंश्योरेंस से संबंधित सामान्य ज्ञान

इंग्लिश लैंग्वेज:

  • ग्रामर, क्लोज टेस्ट
  • एरर स्पॉटिंग
  • पैरा जंबल
  • शब्द प्रयोग और एसोसिएशन
  • वर्ड रिप्लेसमेंट

डिस्क्रिप्टिव पेपर

डिस्क्रिप्टिव टेस्ट 30 मिनट का होगा, जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज से जुड़े दो प्रश्न (लेटर और निबंध लेखन) पूछे जाएंगे। कुल अंक 50 होंगे।

चयन प्रक्रिया और अंतिम मेरिट लिस्ट

SBI PO 2025 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी-प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू। अंतिम मेरिट में मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को जोड़ा जाएगा।

परीक्षा की संभावित तारीख

  • प्रीलिम्स: जुलाई/अगस्त 2025
  • मेंस: सितंबर 2025

ये भी पढ़ें: UGC NET Guidelines: 25 जून से शुरू होगी परीक्षा, इन डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगा एंट्री, पढ़ें गाइडलाइन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+