AAI Recruitment 2025: जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर बंपर भर्ती, डेढ़ लाख तक मिलेगी सैलरी! अभी करें अप्लाई
AAI Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने शानदार मौका दिया है। देशभर के एयरपोर्ट्स पर जूनियर एग्जीक्यूटिव के करीब हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। यह मौका खासतौर पर इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और आईटी बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा साबित हो सकता है।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए योग्य उम्मीदवार न केवल आकर्षक वेतन पा सकेंगे, बल्कि एयरपोर्ट सेक्टर में एक बेहतरीन करियर भी बना सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 27 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाना होगा।

कितने पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 976 पद भरे जाएंगे। इनमें पदों का विवरण इस प्रकार है-
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर): 11 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- सिविल): 199 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- इलेक्ट्रिकल): 208 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स): 527 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (आईटी): 31 पद
ये भी पढ़ें: Patna HC Recruitment 2025: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
योग्यता और उम्र सीमा
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट मिलेगी।
- आवेदक के पास आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए।
- चयन प्रक्रिया GATE स्कोर के आधार पर की जाएगी।
सैलरी
जूनियर एग्जीक्यूटिव पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने लगभग ₹40,000 से ₹1,40,000 तक का वेतन मिलेगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹300 का भुगतान करना होगा।
- महिला, एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन और AAI में एक साल की अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और विवरण को ध्यान से जांचें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
यह भर्ती इंजीनियरिंग और आईटी बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है, जिसमें उम्मीदवार GATE स्कोर के आधार पर सीधे चयन पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: 1 पद के 292 दावेदार! रेलवे भर्ती के लिए तगड़ी टक्कर, सरकार के आंकड़े देख घूम जाएगा सिर
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications