SBI PO Result 2025: कब आएगा प्रीलिम्स का परिणाम? चेक करें रिजल्ट डेट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट
SBI PO Prelims Result 2025: भारत में बैंक की नौकरी को हमेशा से स्थायी करियर और सुरक्षित भविष्य की गारंटी माना जाता है। यही वजह है कि हर साल लाखों युवा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेते हैं। इस साल भी लाखों उम्मीदवारों ने मेहनत और तैयारी के बाद SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2025 दी। अब सभी की नजरें सिर्फ एक चीज पर टिकी हैं कि परीक्षा का परिणाम कब आएगा।
SBI PO 2025 की प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। पहले यह परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त को तय थी, लेकिन 2 अगस्त की सभी शिफ्ट रद्द कर दी गई थीं। इसके बाद परीक्षा केवल 4 और 5 अगस्त को हुई। पेपर 100 अंकों का था, जिसमें अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग सेक्शन शामिल थे। हर गलत जवाब पर 0.25 अंक की कटौती की गई।

रिजल्ट कब आ सकता है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, SBI PO प्रीलिम्स रिजल्ट अगस्त 2025 के तीसरे हफ्ते तक जारी किया जा सकता है। उम्मीद है कि नतीजे 20 अगस्त 2025 के आसपास घोषित होंगे। उम्मीदवार अपने परिणाम SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर चेक कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2025: बढ़ गई EPFO एप्लीकेशन की लास्ट डेट, अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म, जल्द करें अप्लाई
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले sbi.co.in पर जाएं।
- "Careers" सेक्शन में "Current Openings" पर क्लिक करें।
- "Recruitment of Probationary Officers 2025" लिंक चुनें।
- वहां "Download Preliminary Exam Result" पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि भरकर लॉगिन करें।
PDF में अपना रोल नंबर चेक कर लें। अगर "Qualified" लिखा है तो उम्मीदवार मेंस परीक्षा के लिए चुना जाएगा।
कितने पदों पर भर्ती?
SBI PO भर्ती 2025 के लिए 6,57,850 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। यह परीक्षा कुल 541 पदों के लिए हो रही है। इनमें 500 नियमित और 41 बैकलॉग पद हैं। कैटेगरीवार पदों की संख्या इस प्रकार है:
- सामान्य - 203
- ओबीसी - 135
- ईडब्ल्यूएस - 50
- एससी - 80
- एसटी - 73
मेंस परीक्षा कब होगी?
प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, SBI PO 2025 मेंस परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित हो सकती है। हालांकि सटीक तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट से मिलेगी।
ये भी पढ़ें: JEE MAIN 2026: इस बार परीक्षा में हो सकते हैं बड़े बदलाव, NTA ने शुरू कर दी तैयारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications