JEE MAIN 2026: इस बार परीक्षा में हो सकते हैं बड़े बदलाव, NTA ने शुरू कर दी तैयारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
JEE MAIN: इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एंट्रेंस टेस्ट JEE MAIN 2026 को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। 2025 की परीक्षा और एडमिशन प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अगले साल की परीक्षा पर फोकस कर रही है।
इस बार खास बात यह है कि JEE MAIN 2026 के लिए एक विशेष कमेटी बनाई गई है, जो परीक्षा पैटर्न और शेड्यूल को लेकर सिफारिशें देगी। माना जा रहा है कि इस बार सिर्फ JEE MAIN ही नहीं बल्कि NEET और CUET जैसी परीक्षाओं में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले पर लगातार उठ रहे सवाल और छात्रों की शिकायतें ही इस बदलाव की बड़ी वजह बताई जा रही हैं।

कमेटी का गठन
JEE MAIN 2026 को लेकर NTA ने एक विशेष कमेटी बनाई है। यह कमेटी परीक्षा के पहले सेशन की तैयारियों को लेकर सुझाव देगी। माना जा रहा है कि कमेटी की सिफारिशों के आधार पर अक्टूबर तक JEE MAIN 2026 का पूरा शेड्यूल जारी हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2025 Result: कब आएगा नीट पीजी का रिजल्ट? बोर्ड ने दी अहम जानकारी, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
क्यों हो सकते हैं बदलाव?
NTA सिर्फ JEE MAIN ही नहीं, बल्कि NEET UG और CUET UG परीक्षाओं में भी बदलाव कर सकता है। दरअसल, इन प्रवेश परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं।
नॉर्मलाइजेशन पर सवाल
JEE MAIN जैसी परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड मोड में कई पालियों में होती हैं। अलग-अलग पालियों के पेपर का कठिनाई स्तर अलग हो सकता है। ऐसे में छात्रों को बराबरी का मौका देने के लिए नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लागू किया जाता है। लेकिन इस प्रणाली पर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।
कब आएगा शेड्यूल?
NTA की योजना है कि समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद JEE MAIN 2026 का शेड्यूल जल्द से जल्द जारी कर दिया जाए। यदि सब कुछ तय समय पर हुआ, तो अक्टूबर तक छात्रों को परीक्षा की तारीखें मिल सकती हैं।
ये भी पढ़ें: UP NEET UG 2025 Seat Allotment: आज से शुरू हुई पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट, upneet.gov.in पर चेक करें अपडेट












Click it and Unblock the Notifications