Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SBI Vacancy 2025: 6589 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुआ आवेदन, उम्र सीमा में मिलेगी कितनी छूट?

SBI Clerk Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर असोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) यानी SBI क्लर्क 2025 के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार कुल 6589 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें नियमित और बैकलॉग दोनों तरह की रिक्तियां शामिल हैं।

जो उम्मीदवार बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इच्छुक अभ्यर्थी 26 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पात्रता शर्तें सरल हैं-उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए या वे फाइनल ईयर में हों। SBI में नौकरी न केवल स्थिरता देती है, बल्कि अच्छी सैलरी और सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलता है।

SBI Vacancy 2025

आवेदन की अंतिम तिथि और वेबसाइट

योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 है।
ये भी पढ़ें: CBSE क्लास 10th कम्पार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, DigiLocker पर ऐसे करें चेक

योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त कर चुके हों।
  • डुअल डिग्री कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनकी डिग्री 31 दिसंबर 2025 तक पूरी हो जाए।
  • अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन होने पर उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक स्नातक उत्तीर्ण होने का प्रमाण देना होगा।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2025 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • यानी जन्मतिथि 2 अप्रैल 1997 से 1 अप्रैल 2005 के बीच होनी चाहिए।

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

श्रेणी आयु में छूट
1
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 3 वर्ष
2
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) 5 वर्ष
3
पीडब्ल्यूबीडी (जनरल/ईडब्ल्यूएस) 10 वर्ष
4
पीडब्ल्यूबीडी (ओबीसी) 13 वर्ष
5
पीडब्ल्यूबीडी (एससी/एसटी) 15 वर्ष
6
पूर्व सैनिक / विकलांग पूर्व सैनिक
रक्षा सेवाओं में दी गई सेवा की वास्तविक अवधि + 3 वर्ष (SC/ST के लिए +8 वर्ष), अधिकतम आयु 50 वर्ष तक
7
विधवाएँ, तलाकशुदा महिलाएँ, न्यायिक रूप से अलग महिलाएँ (बिना पुनर्विवाह) सामान्य/ईडब्ल्यूएस - अधिकतम आयु 35 वर्षOBC - 38 वर्षSC/ST - 40 वर्ष
8
एसबीआई के प्रशिक्षित प्रशिक्षु
सामान्य/ईडब्ल्यूएस - 1 वर्षOBC - 4 वर्षSC/ST - 6 वर्षPwBD (जनरल/ईडब्ल्यूएस) - 11 वर्षPwBD (OBC) - 14 वर्षPwBD (SC/ST) - 16 वर्ष

चयन प्रक्रिया

तीन चरणों में होगी परीक्षा

• प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
यह एक ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी, जिसमें 100 अंक होंगे और समय 1 घंटा रहेगा।

• मुख्य परीक्षा (Mains)
इसमें 190 प्रश्न होंगे, कुल 200 अंक। परीक्षा अवधि 2 घंटे 40 मिनट होगी।

• स्थानीय भाषा परीक्षण (Local Language Test)
जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किए गए राज्य की स्थानीय भाषा कक्षा 10 या 12 में नहीं पढ़ी है, उन्हें यह टेस्ट देना होगा। यह 20 अंकों का होगा।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है।
  • एससी, एसटी, PwBD, एक्स-सर्विसमैन और डीएक्सएस श्रेणी के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

  • SBI की वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
  • 'Careers' सेक्शन में जाएं
  • 'Join SBI' टैब के तहत 'Current Openings' पर क्लिक करें
  • 'Recruitment of Junior Associates (Customer Support & Sales) 2025' लिंक चुनें
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सबमिट करें

ये भी पढ़ें: RRB NTPC Exam 2025: 3445 पदों के लिए कल 63 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, क्या है परीक्षा का पैटर्न?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+