Sainik School Recruitment: PGT-TGT पदों पर निकली भर्ती, 54 हजार तक मिलेगी सैलरी, यहां देखें डिटेल्स
Sainik School Bhubaneswar Recruitment 2025: अगर आप टीचिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और आपके पास B.Ed की डिग्री है, तो आपके लिए शानदार मौका आया है। ओडिशा के सैनिक स्कूल भुवनेश्वर ने शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती गणित, जीव विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए की जा रही है। इन विषयों के लिए TGT और PGT पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।
खास बात ये है कि इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा, जिससे योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों को अपना हुनर दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। अगर आप भी एक अनुशासित और सम्मानित शिक्षण वातावरण में काम करना चाहते हैं, तो 8 अगस्त 2025 तक आवेदन करना न भूलें।

किन पदों पर होगी भर्ती?
सैनिक स्कूल में कुल तीन पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से दो पद PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) के हैं- एक बायोलॉजी और दूसरा सोशल साइंस के लिए। वहीं, एक पद TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) गणित के लिए निकाला गया है।
ये भी पढ़ें: Delhi Jal Board Recruitment 2025: कई पदों पर नौकरी का मौका, 39 हजार तक मिलेगी सैलरी, अभी करें अप्लाई
- PGT बायोलॉजी की नियुक्ति स्थायी (रेगुलर) होगी।
- PGT सोशल साइंस और TGT मैथ की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के साथ B.Ed की डिग्री होना जरूरी है। यह डिग्री NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। अगर किसी उम्मीदवार के पास जॉइंट डिग्री है, तो वह भी आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
उम्र सीमा क्या है?
- PGT बायोलॉजी के लिए अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है।
- TGT मैथ और PGT सोशल साइंस के लिए अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए।
- सभी पदों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल रखी गई है।
कितना मिलेगा वेतन?
- PGT (बायोलॉजी) पद पर चयनित उम्मीदवार को ₹47,600 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
- TGT (मैथ) और PGT (सोशल साइंस) के लिए ₹54,000 प्रतिमाह मानदेय तय किया गया है।
कैसे होगा चयन?
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी -
- लिखित परीक्षा
- कौशल परीक्षा
- साक्षात्कार
पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन के लिए ₹400 का शुल्क तय किया गया है, जिसे ऑनलाइन जमा करना होगा। हालांकि महिला, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन पत्र भरकर सैनिक स्कूल भुवनेश्वर के पते पर भेजना होगा। आवेदन फॉर्म और अन्य जरूरी जानकारी स्कूल की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है -
sainikschoolbhubaneswar.edu.in
पता:
प्राचार्य, सैनिक स्कूल भुवनेश्वर,
डाकघर - सैनिक स्कूल,
जिला - खुर्दा, ओडिशा - 751005
आवेदन की अंतिम तारीख: 8 अगस्त 2025
ये भी पढ़ें: UP TGT Exam 2025: upsessb.pariksha.nic.in पर जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, चेक करें परीक्षा की तारीख और पैटर्न












Click it and Unblock the Notifications