Saif Ali Khan Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पटौदी खानदान के10वें नवाब? जानिए सैफ के पास है कौन-कौन सी डिग्री

Saif Ali Khan Educational Qualification: सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे शिक्षित अभिनेताओं में से एक हैं। पटौदी परिवार, जिसे शिक्षा और संस्कारों के लिए जाना जाता है, का हिस्सा होने के नाते सैफ ने भी एक शानदार शैक्षणिक पृष्ठभूमि बनाई है।

सैफ का जन्म 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में हुआ था। उनके बचपन का अधिकांश समय हिमाचल प्रदेश के मशहूर बोर्डिंग स्कूल लॉरेंस स्कूल, सनावर में बीता। यह स्कूल शिमला के पास स्थित है और देश के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक है।

Saif Ali Khan Education

UK के फेमस स्कूल से हुई है सैफ की पढ़ाई

9 साल की उम्र में, सैफ को यूनाइटेड किंगडम भेजा गया, जहां उन्होंने लॉकर्स पार्क स्कूल, हर्टफोर्डशायर में अपनी पढ़ाई पूरी की। यह स्कूल छोटी उम्र के छात्रों को शिक्षा के साथ अनुशासन और नेतृत्व का पाठ पढ़ाने के लिए जाना जाता है।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan Health Update: सर्जरी पूरी, खतरे से बाहर हैं सैफ अली खान, टीम ने जारी किया हेल्थ अपडेट

विनचेस्टर कॉलेज से किया है सैफ ने ग्रेजुएशन

इसके बाद सैफ ने ब्रिटेन के प्रसिद्ध विनचेस्टर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। विनचेस्टर कॉलेज ब्रिटेन के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक है। सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके क्लासमेट्स ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसे बड़े विश्वविद्यालयों में गए, लेकिन उनकी पढ़ाई में और आगे बढ़ने की खास रुचि नहीं थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्हें और पढ़ाई करनी चाहिए थी।

अभिनय की ओर रुख

ग्रेजुएशन के बाद सैफ भारत लौटे और दिल्ली में एक विज्ञापन फर्म में लगभग दो महीने तक काम किया। इसके बाद, एक पारिवारिक मित्र के सुझाव पर उन्होंने ग्वालियर सूटिंग्स के लिए एक टीवी विज्ञापन में काम किया। यही से उनके अभिनय करियर की शुरुआत हुई।

आज, सैफ अली खान न केवल बॉलीवुड के सफल अभिनेता हैं, बल्कि उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि और संस्कृति ने उन्हें और भी खास बना दिया है। बता दें, सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी, पटौदी खानदान के 9वें नवाब थे और सैफ इस खानदान के 10वें वारिस हैं।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan Case: कौन हैं 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' दया नायक? जो कर रहे सैफ पर हमले की जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+