Ravi Dubey ने कहां से की है पढ़ाई? Ramayana के 'लक्ष्मण' के पास असल जिंदगी में है कौन-कौन सी डिग्री?
Ravi Dubey Academic Profile: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें रणबीर कपूर, यश और सनी देओल जैसे सितारे नजर आए। नितेश तिवारी की 'रामायण' के टीजर ने फैंस की उम्मीदों को नई ऊंचाई दे दी है। जैसे ही फिल्म की पहली झलकें सामने आ रही हैं, दर्शकों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ती जा रही है। खास बात यह है कि इस पौराणिक गाथा में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं टीवी जगत के लोकप्रिय चेहरे रवि दुबे।
लक्ष्मण की भूमिका में नजर आने वाले रवि दुबे का नाम सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। खुद रवि दुबे ने इस पौराणिक गाथा की पहली झलक साझा करते हुए इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ग्लैमर की इस दुनिया तक पहुंचने का सफर उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक सामान्य परिवार से निकलकर इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले रवि ने कैसे छोटे पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाई, यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती।

गोरखपुर में जन्मे, दिल्ली-गुड़गांव में बीता बचपन
रवि दुबे का जन्म 23 दिसंबर 1983 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उनका बचपन दिल्ली और गुड़गांव जैसे बड़े शहरों में बीता। एक सामान्य परिवार से आने वाले रवि के पिता ज्ञान प्रकाश दुबे सिविल इंजीनियर थे, जबकि मां सुधा दुबे गृहिणी हैं।
ये भी पढ़ें: कौन है Ramayana के 'लक्ष्मण' की असली उर्मिला? जानें कब-कहां और कैसे शुरू हुईं इनकी Love Story
इंजीनियर बनने निकले थे, बन गए एक्टर
रवि का सपना शुरू में एक सफल इंजीनियर बनने का था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की शुरुआत की और फिर मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने जेब खर्च के लिए मॉडलिंग शुरू की, और यहीं से उनका रुझान एक्टिंग की तरफ हो गया।
मॉडलिंग से बदली किस्मत
इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हुए रवि ने विज्ञापन और मॉडलिंग में हाथ आजमाया। छोटे-छोटे विज्ञापनों ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया से जोड़ दिया। धीरे-धीरे उन्होंने तय कर लिया कि अब उनका सफर एक्टिंग की राह पर ही चलेगा।
डीडी नेशनल से शुरू किया एक्टिंग करियर
रवि दुबे ने एक्टिंग की शुरुआत 2006 में डीडी नेशनल के शो स्त्री... तेरी कहानी से की। इसके बाद उन्होंने डोली सजा के और यहां के हम सिकंदर जैसे सीरियल्स में काम किया। उस समय वे अपनी पढ़ाई के अंतिम सालों में थे।
- स्कूली पढ़ाई: दिल्ली और गुड़गांव
- ग्रेजुएशन: बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम)
- कॉलेज: राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई
- पहली कमाई: मॉडलिंग और विज्ञापन
- एक्टिंग डेब्यू: 2006, डीडी नेशनल
छोटे पर्दे के बड़े सितारे
रवि दुबे की जिंदगी आज उन युवाओं के लिए मिसाल है जो पढ़ाई के साथ-साथ अपने जुनून को भी पूरा करना चाहते हैं। एक समय इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले रवि आज टीवी इंडस्ट्री के सबसे चमकते सितारों में गिने जाते हैं।अब रामायण जैसे बड़े प्रोजेक्ट से उनका नाम जुड़ना इस बात का सबूत है कि मेहनत और जुनून से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं रवि दुबे जो बने रणबीर कपूर के भाई 'लक्ष्मण'?, जानें कैसे बने करोड़ों की संपत्ति के मालिक












Click it and Unblock the Notifications