कौन हैं गोरखपुर के रवि दुबे जो बने रणबीर कपूर के भाई 'लक्ष्मण'?, जानें कैसे बनाई करोड़ों की संपत्ति?
Ravi Dubey Net Worth: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। भारी भरकम स्टारकास्ट वाली इस पौराणिक फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं।
लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे रवि दुबे
वहीं साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी जबकि साउथ के पॉपुलर एक्टर यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं श्रीराम के भाई लक्ष्मण का किरदार टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रवि दुबे निभाएंगे।

'रामायण' का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर रिलीज
फिल्म का पहला लुक सामने आ गया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। आपको बता दें कि इस मेगा प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर वीडियो दोनों ही आज यानी 3 जुलाई 2025 को रिलीज कर दिया गया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर धनुष थामे एक योद्धा की तरह जंगल में खड़े हैं, जबकि बैकग्राउंड में उगता सूरज और बादलों से ढका आसमान एक दिव्य माहौल बना रहा है।
आइए आपको बताते हैं लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले रवि दुबे, कौन हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में कैसे पहचान बनाई है।
पहले की इंजीनियरिंग और फिर मॉडलिंग की दुनिया में रखा कदम
-रवि दुबे का जन्म साल 1983 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ है। उनके पिता एक सिविल इंजीनियर हैं। हालांकि, बचपन में ही उनका परिवार दिल्ली आ गया था। रवि दुबे ने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से टेलीकॉम इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है।
-कॉलेज के दिनों में ही रवि दुबे ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी और जल्द ही उन्होंने विज्ञापनों की दुनिया में कदम रख दिया था। एक्टिंग में पहला ब्रेक मिलने से पहले ही वह लगभग 40 से अधिक विज्ञापनों में नजर आ चुके थे।
रवि दुबे का एक्टिंग करियर
-रवि दुबे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में डीडी नेशनल के शो स्त्री तेरी कहानी से की थी, जिसे दिलीप कुमार और सायरा बानो ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद वह 'यहां के हम सिकंदर', 'रणबीर रानो', '12/24 करोल बाग' और 'सास बिना ससुराल' जैसे शोज में दिखाई दिए थे। हालांकि साल 2014 में जीटीवी के फेमस शो 'जमाई राजा' से उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी।
-डेली शोप के अलावा रवि दुबे ने कई रिएलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। वह 'नच बलिए 5' में पत्नी सरगुन मेहता के साथ नजर आए थे। इसके अलावा वह फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी, कॉमेडी सर्कस और लिप सिंग बैटल जैसे रिएलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।
-उन्होंने कई रिएलिटी शोज को होस्ट भी किया है जिनमें, 'सबसे स्मार्ट कौन', 'इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार' और 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' शामिल है।
रवि दुबे की संपत्ति और कमाई
-रवि दुबे ने साल 2013 में अपनी को-स्टार और एक्ट्रेस सरगुन मेहता से शादी की थी। रवि ने सरगुन को एक रिएलिटी शो में ही शादी के लिए प्रपोज किया था। साल 2019 में दोनों ने मिलकर Dreamiyata Entertainment के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है, जिसके बैनर तले कई म्यूजिक वीडियोज, पंजाबी फिल्में और वेब कंटेंट बनाए गए हैं।
-रवि दुबे ने साल 2011 में फिल्म यू आर माय जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनका रोल छोटा था, लेकिन उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई थी।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रवि दुबे की कुल संपत्ति 67.47 करोड़ रुपये के आसपास है जिसमें उनकी एक्टिंग, होस्टिंग और प्रोडक्शन हाउस की कमाई शामिल है।
वहीं रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता की कुल संपत्ति 151.81 करोड़ रुपये है, जिसमें सरगुन के पास उनकी संपत्ति का 55 फीसदी हिस्सा है।
रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता ने कमा लिए इतने पैसे
-वहीं रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता ने जी टीवी को शो से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था और आज वह पंजाबी सिनेमा की टॉप हीरोइन हैं। 'किस्मत', 'किस्मत 2' और 'कठपुतली' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली सरगुन मेहता पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे महंगी हीरोइनों में से एक हैं।
-मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार सरगुन मेहता एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने अपने फैनबेस को बढ़ाने के लिए 'वे हानियां', 'तितलियां' और 'तारे बलिए' जैसे म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। सरगुन मेहता की कुल संपत्ति 84.34 करोड़ रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications