PSEB 10th Result 2025: पंजाब की 10वीं बोर्ड परीक्षा में एक साथ 3 छात्राओं ने किया टॉप, 95.61% छात्र हुए पास
Punjab Board Class 10th Result 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने (PSEB) ने शुक्रवार 16 मई को 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। पंजाब बोर्ड ने जो टॉपर्स की लिस्ट जारी की है। इस बार पंजाब में 10वीं बोर्ड परीक्षा में एक साथ तीन छात्राओं ने टॉप किया है। पूरे राज्य में टॉप करने वाली ये छात्राएं अशनूर कौर, अतिंदरदीप कौर और अर्शदीप कौर हैं। जिन्होंने 650 अंक में से 650 शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
पंजाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में इस बार 95.61% सफल हुए। जिसमें हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, 96.85% छात्राएं पास हुईं जबकि 94.50 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इसके अलावा ट्रांसजेंडर छात्रों का परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रतिशत 50% रहा।

पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in 2025 पर 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस लिंक पर जाकर इसके होमपेज पर आप Result लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर डालकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही अपनी मॉर्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले सकते हैं।
बता दें पंजाब बोर्ड ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 16 मई 2025 को दोपहर 2:30 बजे जारी कर दिया गया है। पंजाब बोर्ड परीक्ष परिणाम की सूचना प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी गई। जिसमें बताया गया कि PSEB 2025 कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम वेबसाइट- pseb.ac.in पर जारी कर दिया गया है। 2025 PSEB 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर और SMS के जरिए भी उपलब्ध है। छात्र अपना रोल नंबर डालकर 2025 PSEB 10वीं का परिणाम की प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें।12वीं बोर्ड रिजल्ट में आए कम नंबर? ना करें फिक्र! कम मार्क्स के बाद भी उपलब्ध हैं शानदार करियर ऑप्शन
पंजाब बोर्ड की कब हुई थीं बोर्ड परीक्षा?
2025 की पंजाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च 2025 से शुरू हुई थीं और 4 अप्रैल 2025 को संपन्न हुईं थीें। इस बार 2025 की बोर्ड परीक्षा में जहां 95.61% छात्र हुए हैं वहीं 2024 की बोर्उ परीक्षा पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 97.24 था।। 2024 की पंबाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में लुधियाना के तेजा सिंह सुतंतर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अदिति ने 650 में से 650 शत प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य भर में टॉप किया था।
2025 में घट गया परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की संख्या
वर्ष 2025 में 95.61 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण
वर्ष 2024 में 97.24 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण
वर्ष 2023 में 97.54 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण
वर्ष 2022 में 99.06 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण












Click it and Unblock the Notifications