NEET में कम स्कोर? अब भी हो सकता है डॉक्टर बनने का सपना साकार! देखें अफोर्डेबल प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की लिस्ट
Affordable Private Medical Colleges: NEET को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल लाखों छात्र-छात्राएं डॉक्टर बनने का सपना लेकर नीट (NEET) की परीक्षा में शामिल होते हैं। कई बार कम नंबर आने पर छात्र निराश हो जाते हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि सिर्फ टॉप रैंक वालों को ही डॉक्टर बनने का मौका मिले।
छात्रों को लगता है कि उनका डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह जाएगा। लेकिन सच्चाई यह है कि कम स्कोर लाने के बावजूद भी आप डॉक्टर बन सकते हैं। भारत में कुछ ऐसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेज हैं, जहां कम फीस में भी MBBS किया जा सकता है।

ये कॉलेज न सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता में बेहतर हैं, बल्कि सामान्य परिवारों के बच्चों के लिए उम्मीद की किरण भी हैं। अगर आपका स्कोर कम है और आप कम खर्च में MBBS करना चाहते हैं, तो भारत के कुछ मेडिकल कॉलेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं...
ये भी पढ़ें: NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम
1. आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (ACMS), नई दिल्ली
नई दिल्ली स्थित यह कॉलेज गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है। आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज को देश के टॉप 25 मेडिकल कॉलेजों में गिना जाता है। यहां हर साल सिर्फ 100 छात्रों को MBBS कोर्स के लिए एडमिशन दिया जाता है। खास बात यह है कि यह कॉलेज सिर्फ MBBS कोर्स ही कराता है और फीस अन्य प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में काफी कम है।
2. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर
1900 में स्थापित यह कॉलेज भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में शामिल है। वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज न केवल कम फीस में MBBS कराता है, बल्कि इसकी मेडिकल क्वालिटी भी काफी उच्च मानी जाती है। यह संस्थान सेवा और गुणवत्ता पर जोर देता है।
3. महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, सेवाग्राम (महाराष्ट्र)
यह भारत का पहला ग्रामीण मेडिकल कॉलेज है, जिसे कस्तूरबा हेल्थ सोसायटी द्वारा संचालित किया जाता है। सेवाग्राम में स्थित यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है। इसकी फीस भी बहुत ही कम है, जिससे सामान्य परिवारों के छात्र भी डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
4. त्रिची एसआरएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, तिरुचिरापल्ली
साल 2008 में एसआरएम ग्रुप द्वारा शुरू किया गया यह कॉलेज भी एक प्रमुख और सस्ता विकल्प है। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित इस संस्थान में MBBS के अलावा अन्य मेडिकल कोर्स भी कराए जाते हैं। यहां की सुविधाएं और फैकल्टी भी काफी अच्छी मानी जाती हैं।
विदेश से MBBS का भी है ट्रेंड
भारत के अलावा अब छात्र विदेश में भी कम खर्च में MBBS कर रहे हैं। रूस, यूक्रेन, कजाकिस्तान, फिलीपींस जैसे देशों में मेडिकल एजुकेशन की लागत भारत के कई प्राइवेट कॉलेजों से कम है। हालांकि विदेश जाने से पहले वहां की शिक्षा प्रणाली, भाषा और लाइसेंस प्रक्रिया की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: आज से शुरू JoSAA 2025 काउंसलिंग, 121 कॉलेज और 60 हजार से ज्यादा सीटें, समझें IITs-NITs में एडमिशन का प्रोसेस












Click it and Unblock the Notifications