बिहार के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब पटना लॉ कॉलेज में होगी BBA-LLB की पढ़ाई, इसी सत्र से होगा एडमिशन
Patna Law College: बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब पटना विश्वविद्यालय के पटना लॉ कॉलेज में पढ़ाई का एक नया और बेहतरीन विकल्प मिल गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने कॉलेज को पांच साल का BBA-LLB कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
इस कोर्स की खासियत यह है कि इसमें छात्र कानून के साथ-साथ प्रबंधन की भी पढ़ाई कर सकेंगे, जिससे उनके करियर के और भी रास्ते खुलेंगे। इस सत्र से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे बिहार के छात्रों के लिए नई उम्मीदें जागी हैं।

180 सीटों पर एडमिशन
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. योगेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस कोर्स में 180 सीटें होंगी, जिन्हें तीन सेक्शन में बांटा गया है। हर सेक्शन में 60 छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। यह पहला मौका है जब पटना लॉ कॉलेज में यह कोर्स शुरू हो रहा है, जिससे छात्रों में खासा उत्साह है।
ये भी पढ़ें: Indian Navy Recruitment 2025: 8वीं पास के लिए नौकरी का मौका, नेवल डॉकयार्ड मुंबई में निकली भर्ती
निरीक्षण के बाद मिली मंजूरी
BCI की टीम ने 11 जुलाई को कॉलेज का निरीक्षण किया था। रिपोर्ट संतोषजनक मिलने के बाद ही कॉलेज को मंजूरी दी गई। प्राचार्य ने इस उपलब्धि के लिए BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा, स्टेट बार काउंसिल चेयरमैन रमाकांत शर्मा और पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह का धन्यवाद किया।
सुविधाओं में सुधार की मांग
कॉलेज प्रशासन ने कुलपति से अनुरोध किया है कि नए कोर्स के लिए शिक्षकों की बहाली और अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था जल्द की जाए, ताकि छात्रों को पढ़ाई में कोई परेशानी न हो।
छात्रों के लिए सुनहरा मौका
कॉलेज के सहायक प्राध्यापक और मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पासवान ने कहा कि यह कदम बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इस कोर्स से छात्रों को कानून और प्रबंधन की पढ़ाई साथ में मिलेगी, जिससे उनके करियर के विकल्प बढ़ेंगे और वे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
बिहार के छात्रों को मिलेगा फायदा
अब पटना लॉ कॉलेज केवल पारंपरिक कानून की पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगा। इस नए कोर्स से बिहार के छात्रों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया विकल्प मिलेगा।
ये भी पढ़ें: DU UG Admissions 2025: अपग्रेडेशन और स्पॉट राउंड का शेड्यूल जारी, स्टूडेंट्स के लिए एडमिशन एक और चांस












Click it and Unblock the Notifications