CLAT 2026: बदल गया क्लैट परीक्षा पैटर्न, कितना हो सकता है इस बार का कटऑफ?
CLAT 2026: भारत के नामी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) में दाखिला पाना चाहते हैं, तो कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) पास करना जरूरी है। यह परीक्षा उम्मीदवारों की अंग्रेजी, कानूनी समझ, तर्क क्षमता और एनालिटिकल स्किल्स की जांच करती है।

क्लैट का पूरा फोकस रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और पैसेज आधारित सवालों पर रहता है, इसलिए तेज़ पढ़ने और तुरंत समझने की क्षमता बेहद महत्वपूर्ण है। क्लैट 2026 में सबसे बड़ा बदलाव सवालों की संख्या में देखने को मिला। इस बार टेस्ट में 150 की जगह केवल 120 प्रश्न पूछे गए।
सवाल कम होने से टाइम मैनेजमेंट और चुनौतीपूर्ण हो गया। परीक्षा का झुकाव Conceptual Clarity और Applied Knowledge पर ज्यादा रहा।
क्लैट 2026 परीक्षा का स्ट्रक्चर
* मोड: ऑनलाइन
* अवधि: 120 मिनट
* कुल प्रश्न: 120
* मार्किंग स्कीम: सही उत्तर +1, गलत उत्तर -0.25
पांच सेक्शन-जिनमें मजबूत होना जरूरी
1. अंग्रेजी भाषा: 22-26 प्रश्न
2. करेंट अफेयर्स / जीके: 28-32 प्रश्न
3. लीगल रीजनिंग: 35-39 प्रश्न
4. लॉजिकल रीजनिंग: 28-32 प्रश्न
5. मात्रात्मक तकनीक: 10-14 प्रश्न
इन पांचों सेक्शन में संतुलित तैयारी ही अच्छी रैंक दिला सकती है।
कट-ऑफ में क्या बदलाव दिख सकता है?
सवालों की संख्या कम होने से स्कोरिंग का पैटर्न भी थोड़ा बदल सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि कठिनाई स्तर पिछले साल जैसा रहा, तो कट-ऑफ थोड़ा नीचे जा सकता है।
* टॉप 3 NLUs: 85-90 अंक
* टॉप 5 NLUs: 78-85 अंक
* टॉप 10 NLUs: 70-78 अंक
यानी उम्मीदवारों को ज्यादा सटीक और सावधानीपूर्वक पेपर हल करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications