देश के 8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न कमाई में! नीति आयोग की रिपोर्ट से हड़कंप, स्किल गैप पर खड़े हुए सवाल

Niti Aayog Report: भारत में युवाओं की शिक्षा और रोजगार को लेकर नीति आयोग की एक रिपोर्ट ने गंभीर तस्वीर सामने रखी है। रिपोर्ट के अनुसार, 15 से 29 साल की उम्र के करीब 8.7 करोड़ युवा ऐसे हैं जो न तो पढ़ाई कर रहे हैं, न नौकरी कर रहे हैं और न ही किसी तरह की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन्हें NEET (Not in Education, Employment, and Training) श्रेणी में रखा गया है।

नीति आयोग ने कहा है कि इस बड़ी आबादी को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केवल डिग्री या सामान्य ट्रेनिंग काफी नहीं होगी। युवाओं को उनकी आर्थिक स्थिति और स्थानीय रोजगार की जरूरत के हिसाब से प्रशिक्षण देना होगा। आयोग ने खासतौर पर कमजोर आर्थिक स्थिति वाले युवाओं और महिलाओं के लिए सस्ती या सब्सिडी वाली ट्रेनिंग और आर्थिक मदद की जरूरत बताई है।

NITI Aayog

2021 के आंकड़ों पर आधारित है रिपोर्ट

नीति आयोग ने साफ किया है कि NEET युवाओं से जुड़े ये अनुमान 2021 में हुए राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) के आंकड़ों पर आधारित हैं। रिपोर्ट में देश के कामगारों और सीखने वाले लोगों को पांच प्रमुख समूहों में समझने की कोशिश की गई है। इनमें स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, औपचारिक और अनौपचारिक काम, NEET युवा, महिलाएं और पढ़ाई के साथ कमाई करने वाले लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 काउंसलिंग राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट जारी, 51 टॉपर AIIMS दिल्ली में, रैंक 35 ने क्यों छोड़ी सीट?

आर्थिक परेशानी भी बड़ी वजह

नीति आयोग के मुताबिक NEET श्रेणी में आने वाले कई युवाओं के सामने पैसों की समस्या भी है। परिवार की आमदनी सीमित होने के कारण पहले की पढ़ाई पर हुआ खर्च ही बोझ बन जाता है। ऐसे में महंगे कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की फीस देना उनके लिए मुश्किल होता है। आयोग ने कहा है कि ऐसे युवाओं और महिलाओं को कम कीमत वाली या सब्सिडी वाली ट्रेनिंग के साथ आर्थिक सहायता भी मिलनी चाहिए।

डिग्री के बाद भी नहीं मिल रही मनचाही नौकरी

रिपोर्ट में उच्च शिक्षा के बाद रोजगार की स्थिति पर भी सवाल उठाया गया है। नीति आयोग के अनुसार, भारत में केवल 8.25 प्रतिशत स्नातक ही अपनी पढ़ाई के मुताबिक नौकरी कर रहे हैं। कम आय वाले परिवारों के छात्रों के लिए कॉलेज की फीस और ट्यूशन का खर्च पहले से ही चुनौती है। इसके बाद अलग से कौशल विकास पर पैसा खर्च करना उनके लिए आसान नहीं होता।

मजबूरी में कम वेतन वाली नौकरी

रिपोर्ट के मुताबिक, कई युवा डिग्री पूरी करने के बाद परिवार की आर्थिक जरूरतों को देखते हुए अपनी योग्यता से कम स्तर की नौकरी स्वीकार कर लेते हैं। वहीं कुछ युवाओं को लंबे समय तक काम नहीं मिल पाता। नौकरी पाने में परेशानी और जरूरी कौशल की कमी के कारण कुछ युवा आखिरकार NEET श्रेणी में पहुंच जाते हैं।

पढ़ाई के साथ कमाई पर जोर

नीति आयोग ने कहा है कि युवाओं के लिए ऐसा माहौल बनाना जरूरी है, जिसमें वे सीखने के साथ कमाई भी कर सकें। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए यह मॉडल काफी मददगार हो सकता है। आयोग ने स्थानीय जरूरत के हिसाब से ट्रेनिंग कार्यक्रम तैयार करने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर भी जोर दिया है। जिस इलाके में जिस तरह के काम की मांग है, उसी के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देने से रोजगार के मौके बढ़ सकते हैं।

विकसित भारत 2047 के लिए कौशल जरूरी

नीति आयोग ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में कौशल विकास को अहम बताया है। आयोग का कहना है कि देश के नागरिकों को लगातार सीखने, कमाने और आगे बढ़ने के अवसर मिलना जरूरी है। रिपोर्ट के अनुसार, 2014-15 से अब तक 7.67 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब चुनौती यह है कि प्रशिक्षण की पहुंच उन युवाओं तक भी बढ़ाई जाए, जो आर्थिक परेशानी या रोजगार की कमी के कारण शिक्षा और काम दोनों से दूर हैं।

ये भी पढ़ें: जेल जाएंगे CJP फाउंडर अभिजीत दीपके? मुस्लिम महिला ने दर्ज कराई FIR! क्या है पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+