NEET UG 2026 काउंसलिंग राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट जारी, 51 टॉपर AIIMS दिल्ली में, रैंक 35 ने क्यों छोड़ी सीट?

NEET UG 2026 में शानदार रैंक हासिल करने के बाद ज्यादातर छात्रों का सपना देश के बड़े मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई करने का होता है। खासकर AIIMS दिल्ली की MBBS सीट को टॉप रैंक वाले छात्रों की पहली पसंद माना जाता है। इस बार भी NEET UG के शुरुआती 51 टॉप रैंकर्स को AIIMS दिल्ली की MBBS सीट मिली है। लेकिन ऑल इंडिया रैंक 35 हासिल करने वाले पश्चिम बंगाल के सब्यसाची लस्कर ने मेडिकल की राह छोड़कर इंजीनियरिंग को चुना।

उन्होंने AIIMS दिल्ली की MBBS सीट लेने के बजाय IIT खड़गपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में BTech में दाखिला लिया है। सब्यसाची का कहना है कि उनका असली लक्ष्य कंप्यूटर हार्डवेयर के क्षेत्र में रिसर्च करना और ऐसी तकनीक बनाना है, जिसमें कम बिजली की जरूरत पड़े।

NEET UG 2026

NEET में हासिल की 35वीं रैंक

पश्चिम बंगाल के रहने वाले सब्यसाची लस्कर ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया और ऑल इंडिया रैंक 35 पर जगह बनाई। इतनी अच्छी रैंक के बाद उनके पास देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने का मौका था। AIIMS दिल्ली भी उनकी पहुंच में था। राउंड-1 की जानकारी के अनुसार, AIIMS दिल्ली की MBBS सीट पाने वाले शुरुआती 51 टॉप रैंकर्स में सब्यसाची का नाम नहीं है। इसकी वजह यह है कि उन्होंने मेडिकल की जगह इंजीनियरिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: NEET और JEE अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा! 2 अक्टूबर से शुरू हो सकता है सरकार का 'फ्री कोचिंग नेटवर्क'

IIT खड़गपुर को बनाया अपनी मंजिल

सब्यसाची ने JEE Advanced में भी सफलता हासिल की। इसके बाद उन्हें IIT खड़गपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की सीट मिली। उन्होंने बिना किसी झिझक के MBBS की राह छोड़कर IIT खड़गपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के BTech पाठ्यक्रम में दाखिला ले लिया। यह फैसला इसलिए भी खास है क्योंकि NEET में 35वीं रैंक के बाद AIIMS दिल्ली जैसी सीट छोड़ना किसी भी छात्र के लिए आसान फैसला नहीं माना जाएगा।

कम ऊर्जा वाली तकनीक पर करना चाहते हैं काम

सब्यसाची ने अपने करियर को लेकर अपना लक्ष्य भी बताया है। उनका कहना है कि वह बचपन से ही पर्यावरण को लेकर काफी संवेदनशील रहे हैं। वह भविष्य में ऐसी तकनीक और डिवाइस विकसित करना चाहते हैं जिनमें कम बिजली की खपत हो। इसके लिए वह कंप्यूटर हार्डवेयर के क्षेत्र में एडवांस रिसर्च करना चाहते हैं। उनका मकसद ऐसी तकनीक तैयार करना है जो दुनिया में ऊर्जा की खपत कम करने में मदद कर सके। IIT खड़गपुर में मिली सीट ने उन्हें इसी दिशा में आगे बढ़ने का मौका दिया।

बायोलॉजी पसंद थी, फिर भी इंजीनियरिंग चुनी

सब्यसाची की कहानी का एक और दिलचस्प पहलू यह है कि उनका पसंदीदा विषय बायोलॉजी रहा है। इसके बावजूद उनका लक्ष्य डॉक्टर बनना नहीं, बल्कि इंजीनियर बनना था। उनकी मां चमेली सरदार ने बताया कि बेटे की इंजीनियरिंग में शुरू से रुचि थी। इसी वजह से उसने JEE Main, JEE Advanced और NEET तीनों परीक्षाओं की तैयारी की। सब्यसाची बीडीएम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र रहे हैं। उन्होंने 2024 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे अंक हासिल किए थे। 12वीं में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।

AIIMS की कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ

NEET UG 2026 के राउंड-1 में अलग-अलग AIIMS की सीटों पर कैटेगरी के अनुसार अंतिम रैंक अलग रही। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कटऑफ इस तरह रही-

AIIMS सामान्य EWS OBC SC ST
AIIMS नई दिल्ली 51 292 192 793 987
AIIMS जोधपुर 343 879 714 3,941 4,457
AIIMS ऋषिकेश 537 1,089 979 6,429 8,532
AIIMS भोपाल 567 1,220 1,084 7,782 8,673
AIIMS भुवनेश्वर 664 1,660 1,233 5,396 10,926
AIIMS नागपुर 792 1,839 1,350 8,360 13,431
AIIMS रायपुर 1,008 2,323 1,683 12,796 16,950
AIIMS मंगलगिरी 1,314 3,021 2,079 16,901 21,776
AIIMS पटना 1,593 2,675 2,054 16,709 24,984
AIIMS बठिंडा 1,630 2,910 2,190 18,819 26,664
AIIMS बीबीनगर 1,705 3,180 2,592 17,543 28,792
AIIMS राजकोट 2,039 2,889 2,892 20,222 31,646
AIIMS गोरखपुर 2,114 3,085 2,443 19,159 33,950
AIIMS कल्याणी 2,180 3,955 3,049 18,440 37,522
AIIMS बिलासपुर 2,260 3,287 2,786 20,129 30,805
AIIMS रायबरेली 2,634 3,586 3,160 22,455 35,875
AIIMS गुवाहाटी 2,997 4,802 3,823 27,539 37,116
AIIMS देवघर 3,090 4,569 3,771 25,371 40,599
AIIMS विजयपुर 3,327 4,748 3,834 27,322 34,696
AIIMS मदुरै 3,421 5,416 4,281 27,253 44,940
AIIMS रेवाड़ी 3,810 5,492 4,382 28,615 39,811

AIIMS की जगह IIT क्यों चुना?

सब्यसाची का फैसला बताता है कि शानदार रैंक के बाद भी हर छात्र का सपना एक जैसा नहीं होता। जहां NEET में टॉप करने वाले कई छात्रों की पहली पसंद AIIMS दिल्ली रहती है, वहीं सब्यसाची ने अपनी रुचि और भविष्य के लक्ष्य को प्राथमिकता दी। उनकी दिलचस्पी कंप्यूटर साइंस, हार्डवेयर और कम ऊर्जा खपत वाली तकनीक में है। इसी वजह से उन्होंने डॉक्टर बनने के बजाय इंजीनियरिंग और रिसर्च को अपने करियर का रास्ता चुना है।

ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 Counselling राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की डेट हुई चेंज, अब किस दिन अलॉट होंगे कॉलेज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+