NEET-UG 2025 एंट्रेस एग्जाम पेन और पेपर मोड में होगा, एक ही दिन और एक ही पाली में परीक्षा

NEET-UG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अहम जानकारी साझा करते हुए कहा है कि जो अभ्यर्थी इस साल नीट यूजी परीक्षा (NEET-UG 2025) एंट्रेस में हिस्सा लेने वाले हैं, उन्हें इस बार पेन और पेपर मोड में एग्जाम देना होगा। एनटीए ने इसे लेकर सार्वजनिक सूचना जारी है।

एनटीए ने ऑफिशियल नोटिस में कहा कि जैसा कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा निर्णय लिया गया है, यह सूचित किया जाता है कि एनईईटी (UG) -2025 एक दिन और एक ही पाली में पेन और पेपर मोड (ओएमआर आधारित) में आयोजित किया जाएगा।

NEET-UG 2025

NEET-UG 2025: परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अपील

इसी के साथ एजेंसी ने पहले परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से OTP-आधारित प्रमाणीकरण के लिए अपने आधार को वैध मोबाइल नंबर से लिंक करने के लिए कहा था। आवेदकों को आधार में अपने क्रेडेंशियल अपडेट करने की भी आवश्यकता है, अधिमानतः उनकी कक्षा 10 की मार्कशीट/पासिंग सर्टिफिकेट के अनुसार।

NEET-UG 2025: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कब से होगी शुरू?

NEET-UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया नियत समय में शुरू होगी। NEET UG पाठ्यक्रम 2025 को NEET 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। पिछले साल के अनुसार NEET UG 2025 परीक्षा रजिस्ट्रेशन फॉर्म मार्च 2025 के पहले सप्ताह या फरवरी में जारी किए जा सकते हैं, हालांकि अभी तक अधिकारियों की ओर से इसकी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

ऐसे में जो भी उम्मीदवार NEET UG 2025 की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इससे जुड़े सभी अपडेट के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें: NEET 2024: 12वीं पास करने में छूटे पसीने मगर नीट में मार दिया टॉप, अजब-गजब मामले ने घुमाया माथा

राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG) देश भर के सभी चिकित्सा संस्थानों में स्नातक चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह AIIMS, नई दिल्ली, JIPMER और अन्य सरकारी संस्थानों में MBBS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश के रूप में कार्य करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+