NEET UG Counselling 2026: ऑल इंडिया कोटा के लिए राउंड-1 चॉइस फिलिंग शुरू, चेक करें प्रोसेस
NEET UG 2026 पास कर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए राउंड-1 की चॉइस फिलिंग शुरू कर दी है। एमसीसी रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त से शुरू हुआ था और 7 अगस्त से उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनकर प्राथमिकता के हिसाब से भर सकते हैं।
वहीं, रजिस्ट्रेशन में गलती करने वाले छात्रों को सुधार का मौका भी दिया गया है। दूसरी ओर, राज्य स्तर पर होने वाली NEET UG काउंसलिंग भी अलग-अलग चरणों में चल रही है। केरल और कुछ राज्यों में अभी आवेदन या नीट स्कोर जमा करने का काम चल रहा है, जबकि कर्नाटक में काउंसलिंग आगे बढ़ चुकी है।

12 अगस्त तक सुधार का मौका
एमसीसी ने राउंड-1 के लिए रिसेट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है। अगर उम्मीदवार ने रजिस्ट्रेशन के दौरान गलत जानकारी भर दी है या कोई गलत विकल्प चुन लिया है, तो वह इसे ठीक कर सकता है। यह सुविधा 12 अगस्त 2026 सुबह 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: प्राइवेट कॉलेजों से MBBS करना हुआ और महंगा, ₹17.13 लाख तक पहुंची सालाना फीस
इन राज्यों में चल रही काउंसलिंग
केरल: केईएएम 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से NEET UG 2026 के स्कोर की जानकारी मांगी जा रही है। अभी एमबीबीएस और बीडीएस राउंड-1 की चॉइस फिलिंग शुरू नहीं हुई है।
आंध्र प्रदेश: डॉ. एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने एमबीबीएस और बीडीएस एडमिशन के लिए आवेदन शुरू किए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 12 अगस्त रात 9 बजे है। मेरिट नीट रैंक और पात्रता के आधार पर तैयार होगी।
तेलंगाना: कालोजी नारायण राव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में रजिस्ट्रेशन चल रहा है। आवेदन की अंतिम तारीख 12 अगस्त शाम 6 बजे है। इसके बाद राज्य मेरिट, वेब ऑप्शन और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया होगी।
कर्नाटक: यहां NEET UG काउंसलिंग आगे बढ़ चुकी है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, चॉइस एंट्री और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को केईए का शेड्यूल देखना होगा।
तमिलनाडु: एमबीबीएस और बीडीएस के लिए आवेदन पूरा हो चुका है। फिलहाल पात्रता और शिकायतों की जांच चल रही है। राउंड-1 की चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट की तारीख अभी नहीं आई है।
पंजाब: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने एमबीबीएस और बीडीएस एडमिशन पोर्टल शुरू कर दिया है। फिलहाल आवेदन चल रहे हैं, जबकि राउंड-1 की चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें: School Holiday: 11 अगस्त को स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? बारिश-कांवड़ यात्रा के बीच आया बड़ा अपडेट!


Click it and Unblock the Notifications
