Navodaya Vidyalaya: JNVST 2025 का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड, चेक करें एग्जाम पैटर्न
Navodaya Vidyalaya: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में दाखिले का मौका मिलता है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इस बार परीक्षा 12 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "कक्षा VI JNVST 2025 (विंटर बाउंड) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा कुल दो घंटे की होगी।
- इसमें 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे।
- प्रश्न पत्र को तीन खंडों में विभाजित किया गया है।
पात्रता मानदंड
केवल वे छात्र आवेदन कर सकते थे, जो किसी जिले में कक्षा 5 में अध्ययनरत हों। आवेदन करने के लिए छात्र की जन्म तिथि 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होनी चाहिए। जिन छात्रों ने आवेदन किया है, वे जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा की पूरी तैयारी में जुट जाएं।
ये भी पढ़ें: Bihar Board Result: कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम? BSEB जल्द जारी कर सकता है रिजल्ट का डेट












Click it and Unblock the Notifications