MPESB Recruitment 2025: 752 पदों पर निकली वेकेंसी, कौन कर सकता है अप्लाई? देखें डिटेल्स
MPESB Paramedical Recruitment 2025: अगर आप पैरामेडिकल फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो अब आपके पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-5 संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRE) 2025 के तहत पैरामेडिकल सेक्टर के 752 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इसमें फार्मेसी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी जैसे क्षेत्रों के लिए डिप्लोमा और डिग्री धारकों को आवेदन का अवसर मिलेगा।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 752 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 11 अगस्त 2025 तय की गई है। चयन प्रक्रिया और पात्रता से जुड़ी सभी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कौन कर सकता है आवेदन?
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित फील्ड (जैसे फार्मेसी, ओटी टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, ऑप्टोमेट्री या अन्य पैरामेडिकल क्षेत्र) में डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें: Delhi University Cut-Offs: DU की पहली कटऑफ ने तोड़ा रिकॉर्ड! हिंदू कॉलेज-LSR सबसे ऊपर, चेक करें मेरिट लिस्ट
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और सभी जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित वर्ग: ₹500
- SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग (मध्यप्रदेश निवासी): ₹250
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन 27 सितंबर 2025 से शुरू होने वाली लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में सफल वही उम्मीदवार माने जाएंगे, जिन्होंने न्यूनतम निर्धारित अंकों को प्राप्त किया हो।
- अनारक्षित वर्ग: 50% न्यूनतम अंक आवश्यक
- SC/ST/OBC/दिव्यांग: न्यूनतम अंकों में 10% की छूट (यानी 40%)
- EWS उम्मीदवार: उन्हें भी 10% की छूट मिलेगी, लेकिन चयन मेरिट के आधार पर ही होगा।
महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरू: 28 जुलाई 2025
- अंतिम तिथि: 11 अगस्त 2025
- परीक्षा प्रारंभ: 27 सितंबर 2025
ये भी पढ़ें: UPSC EPFO 2025 Recruitment: EPFO भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 230 पदों के लिए 29 जुलाई से आवेदन शुरू












Click it and Unblock the Notifications