MP Board Result 2025 10th 12th Date: मध्य प्रदेश बोर्ड किस दिन करेगा रिजल्ट जारी? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
MP Board Result 2025 10th 12th Date: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक दोनों ही बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि इस साल उनका प्रदर्शन कैसा रहा।
रिजल्ट के आधार पर स्टूडेंट अपनी भविष्य की योजनाओं के लिए अगला कदम तय कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, MP Board Result 2025 अब कुछ ही दिनों में जारी किया जा सकता है।

बोर्ड परीक्षा में शामिल सभी छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in, mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट भी ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें: CUET UG 2025 Admit Card: 8 मई से होनी है परीक्षा कब आएगा एडमिट कार्ड? यहां चेक करें CUET UG के लेटेस्ट अपडेट
रिजल्ट चेक करने के आधिकारिक वेबसाइट्स
- mpbse.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
- mpresults.nic.in
ऐसे करें MP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट चेक
- सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 'MPBSE Class 10th High School Result 2025' या 'MPBSE Class 12th Inter Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा, जिसे आप अच्छे से जांचें।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें ताकि भविष्य में काम आए।
पिछले साल कब आया था MP Board Result?
पिछले साल बोर्ड ने 24 अप्रैल 2024 को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इसी को देखते हुए इस साल भी उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटे।
रिजल्ट से जुड़ी जरूरी बातें
- एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है।
- यदि कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल हो जाता है तो उसे फेल घोषित कर दिया जाएगा।
- अगर रिजल्ट में किसी प्रकार की गलती हो तो तुरंत बोर्ड की हेल्पलाइन से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें: MP Board Result 2025: कब आएगा मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications