'UGC में बड़ी जान-पहचान है', नौकरी और PhD के नाम पर 36 लाख की ठगी, कैसे खुला फर्जी अफसर का राज?

Assistant Professor Job Fraud: कानपुर दक्षिण से ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें सहायक प्रोफेसर की नौकरी और PhD में दाखिले का सपना दिखाकर एक युवती और उसके पिता से लाखों रुपये ले लिए गए। आरोप है कि ठग ने खुद को UGC के अधिकारियों का करीबी बताया और युवती को नौकरी दिलाने के साथ विश्वविद्यालय में दाखिला, गाइड और दूसरी सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिया।

भरोसा बढ़ाने के बाद आरोपी अलग-अलग काम के नाम पर पैसे मांगता रहा। प्रशिक्षण से लेकर लैपटॉप, ड्रेस किट, कमरा, बिजली बिल और वाहन कर तक के लिए रकम ली गई। युवती को जब नौकरी नहीं मिली तो उसने पैसे देना बंद कर दिया। इसके बाद मामले की सच्चाई सामने आने लगी।

Assistant Professor Job Fraud

नेट का रिजल्ट आने के बाद शुरू हुआ संपर्क

चैतन्य विहार निवासी स्नेह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दिसंबर 2023 में नेट परीक्षा दी थी। रिजल्ट आने के बाद उनके चाचा के परिचित विमलेश, जो पनकी की डूडा कॉलोनी में रहता है, ने यूजीसी में अपनी पहुंच होने की बात कही। आरोप है कि विमलेश ने इसी भरोसे के आधार पर स्नेह का प्रवेशपत्र और प्रमाणपत्र अपने पास ले लिया। इसके बाद उसने सहायक प्रोफेसर की नौकरी और पीएचडी में दाखिला दिलाने की बात कहकर रकम मांगनी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: बिहार में पहली बार महिला IPS को मिला DGP का प्रभार, कौन हैं प्रीता वर्मा जो संभालेंगी राज्यभर की पुलिस की कमान

प्रशिक्षण से लेकर गाइड तक के नाम पर पैसे

स्नेह के मुताबिक, फरवरी 2024 में प्रशिक्षण के नाम पर उनसे रुपये लिए गए। इसके बाद मार्च में झांसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला कराने की बात कहकर भी रकम ली गई। आरोप है कि इसके बाद लैपटॉप, ड्रेस किट और पीएचडी के लिए गाइड दिलाने के नाम पर पैसे लिए गए। इतना ही नहीं, कमरे, बिजली बिल और वाहन कर जैसे अलग-अलग खर्च बताकर भी रकम मांगी जाती रही। धीरे-धीरे युवती और उसके पिता से कुल 36,67,989 रुपये लिए गए।

ज्वाइनिंग नहीं हुई तो बंद किया भुगतान

स्नेह के अनुसार, जब काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी की ज्वाइनिंग नहीं हुई तो उन्हें शक होने लगा। उन्होंने जून 2024 के बाद आरोपी को और रुपये देने से मना कर दिया और पहले दिए गए पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। आरोप है कि इसके बाद विमलेश पैसे लौटाने के बजाय लगातार टालमटोल करता रहा।

यूजीसी अधिकारी का नंबर भी निकला फर्जी

मामले में शक और बढ़ने पर स्नेह ने उस मोबाइल नंबर की जांच कराई, जिसे विमलेश ने यूजीसी अधिकारी का नंबर बताया था। जांच में पता चला कि नंबर किसी यूजीसी अधिकारी के नाम पर नहीं था, बल्कि विमलेश के ही नाम पर दर्ज था। इसके बाद स्नेह ने वर्ष 2026 में राज्यपाल को शिकायत भेजी और पूरे मामले की जानकारी दी।

शिकायत के बाद जान से मारने की धमकी का आरोप

शिकायत की जानकारी होने के बाद विमलेश पर दो जुलाई को स्नेह को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। मामले में स्नेह की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद कल्याणपुर पुलिस ने विमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पूर्वजों का आशीर्वाद और बिहार का दर्शन! गयाजी में पिंडदान के साथ राजगीर-नालंदा घूमने का खास मौका!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+