JEE रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 10 प्राइवेट कॉलेज की लिस्ट, IIT-NIT के अलावा ये भी हैं विकल्प
Top 10 Private Engineering Colleges: जेईई मेन 2025 का रिजल्ट आने वाला है और लाखों छात्र अब अपने सपनों के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले की तैयारी में जुट गए हैं। जहां IIT और NIT जैसे प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों की अपनी एक अलग पहचान है, वहीं देश में कुछ बेहतरीन प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज भी हैं जो पढ़ाई, इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी और प्लेसमेंट के मामले में किसी से कम नहीं हैं।
हर साल हजारों स्टूडेंट्स प्राइवेट संस्थानों को भी प्राथमिकता देते हैं, खासतौर पर तब जब सरकारी कॉलेजों में सीटें सीमित होती हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन-कौन से प्राइवेट कॉलेज टॉप रैंकिंग में शामिल हैं और कहां आपको बेहतर शिक्षा और करियर की गारंटी मिल सकती है। नीचे दिए गए टॉप प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट उन छात्रों के लिए मददगार साबित हो सकती है जो क्वालिटी एजुकेशन की तलाश में हैं।

1. VIT वेल्लोर - रैंक 11
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) देश का सबसे लोकप्रिय प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज माना जाता है। पढ़ाई का स्तर, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटरनेशनल टाई-अप इसे खास बनाते हैं।
ये भी पढ़ें: jeemain.nta.nic.in JEE Result: किसी भी वक्त आ सकता है JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक
2. अमृता विश्वविद्यालय कोयंबटूर - रैंक 19
अमृता विश्व विद्यापीठ भारत के दक्षिण हिस्से में स्थित एक उभरता हुआ प्राइवेट यूनिवर्सिटी है, जो रिसर्च और इनोवेशन में भी काफी आगे है।
3. बीआईटीएस पिलानी - रैंक 20
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी कैंपस देश का जाना-माना प्राइवेट इंजीनियरिंग संस्थान है। यहां का दाखिला बीआईटीएसएटी एग्जाम के जरिए होता है।
4. एसआरएम चेन्नई - रैंक 28
SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई छात्रों को टेक्निकल एजुकेशन के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़ने के बेहतरीन मौके देता है।
5. शिव नाडार यूनिवर्सिटी नोएडा - रैंक 29
ग्रेटर नोएडा स्थित शिव नाडार यूनिवर्सिटी तेजी से उभरता प्राइवेट संस्थान है, जो रिसर्च और स्किल डिवेलपमेंट पर खास जोर देता है।
6. शास्त्र यूनिवर्सिटी तंजावुर - रैंक 34
SASTRA डिम्ड यूनिवर्सिटी तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित है। यहां की पढ़ाई और अनुशासन की काफी तारीफ होती है।
7. थापर इंस्टीट्यूट पटियाला - रैंक 38
थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पंजाब का जाना-पहचाना संस्थान है। यह NIRF रैंकिंग में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा है।
8. एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा - रैंक 39
एमिटी यूनिवर्सिटी अपने मॉडर्न कैंपस, इंटरनेशनल टाई-अप और प्लेसमेंट के लिए मशहूर है। यहां कई कोर्सेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है।
9. कालासालिंगम यूनिवर्सिटी, विरुधुनगर - रैंक 44
Kalasalingam Academy of Research and Education तमिलनाडु में स्थित है और टेक्निकल एजुकेशन के साथ रिसर्च को भी बढ़ावा देती है।
10. मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी - रैंक 46
मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी लंबे समय से छात्रों की पहली पसंद रहा है। यहां का कैंपस और पढ़ाई का माहौल बेहद शानदार है।
ये भी पढ़ें: NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम












Click it and Unblock the Notifications