12वीं के बाद बिना JEE, NEET या CUET के पाएं टॉप कॉलेज! कैसे होता है इन 5 बेस्ट कोर्सेज में एडमिशन?

Career Options after Class 12th: 12वीं की बोर्ड परीक्षा नजदीक आते ही छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि आगे क्या पढ़ें और किस क्षेत्र में करियर बनाएं। कोई जेईई की तैयारी में जुट जाता है तो कोई नीट, सीयूईटी या क्लैट जैसी प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोचिंग लेने लगता है। स्कूल से लेकर घर तक इन परीक्षाओं की चर्चा होने लगती है।

ऐसे माहौल में उन छात्रों पर दबाव बढ़ जाता है, जो किसी बड़ी प्रवेश परीक्षा की तैयारी नहीं करना चाहते। कई बार उन्हें लगता है कि बिना इन परीक्षाओं के अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलना मुश्किल है। लेकिन ऐसा नहीं है। देश में कई ऐसे कॉलेज और विश्वविद्यालय हैं, जहां कुछ कोर्स में 12वीं के अंकों के आधार पर भी प्रवेश मिलता है। इसके लिए छात्रों को सही विकल्पों की जानकारी होना जरूरी है।

Career Options after 12th

बिना प्रवेश परीक्षा के कैसे मिलेगा एडमिशन?

इंजीनियरिंग के लिए जेईई, मेडिकल के लिए नीट और कई विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन के लिए सीयूईटी जैसी परीक्षाएं महत्वपूर्ण हैं। वहीं, कानून की पढ़ाई के लिए कई प्रमुख संस्थान क्लैट के अंक स्वीकार करते हैं। हालांकि, सभी कॉलेजों के नियम एक जैसे नहीं हैं। कई राज्य विश्वविद्यालय और निजी कॉलेज 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करते हैं। कुछ संस्थान सामान्य इंटरव्यू या अपनी योग्यता जांच के जरिए भी प्रवेश देते हैं।

ये भी पढ़ें: नई मेरिट लिस्ट आई तो जाएगी 10 हजार टीचर की नौकरी? यूपी के 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद में क्या है अपडेट?

BA, BSc और BCom में सीधे दाखिला

अगर आपकी रुचि अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र या गणित में है, तो बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे कोर्स चुन सकते हैं। देश के कई कॉलेजों में इनकी सीटें 12वीं के अंकों के आधार पर भरी जाती हैं। इन कोर्स के बाद छात्र सिविल सेवा, बैंकिंग, टीचिंग और निजी कंपनियों में नौकरी के अवसर तलाश सकते हैं। हालांकि, कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सीयूईटी जरूरी है। इसलिए आवेदन से पहले कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया जरूर जांचें।

एनिमेशन और फैशन डिजाइनिंग

जिन छात्रों को ड्राइंग, डिजाइनिंग और कुछ नया बनाने का शौक है, उनके लिए एनिमेशन, मल्टीमीडिया और फैशन डिजाइनिंग अच्छे विकल्प हो सकते हैं। कई निजी और डीम्ड विश्वविद्यालय इन कोर्स में 12वीं के अंकों के आधार पर दाखिला देते हैं। कुछ कॉलेज इंटरव्यू या छात्रों के बनाए डिजाइन भी देखते हैं। इन क्षेत्रों में डिग्री के साथ रचनात्मकता और काम करने का अनुभव काफी मायने रखता है।

पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन

लिखने, वीडियो बनाने, खबरें जुटाने या कैमरे के सामने काम करने में रुचि रखने वाले छात्र पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर सकते हैं। इन कोर्स के बाद न्यूज मीडिया, डिजिटल मीडिया, विज्ञापन, वीडियो प्रोडक्शन और कंटेंट क्रिएशन में काम करने के अवसर मिल सकते हैं। कई कॉलेज 12वीं के अंकों पर प्रवेश देते हैं, जबकि कुछ की अलग चयन प्रक्रिया होती है।

BBA और BCA भी हैं विकल्प

बिजनेस और मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बीबीए उपयोगी हो सकता है। वहीं, कंप्यूटर, कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पसंद करने वाले छात्र बीसीए चुन सकते हैं। कई मैनेजमेंट और तकनीकी कॉलेज इन कोर्स में मेरिट के आधार पर प्रवेश देते हैं। कुछ संस्थान सामान्य योग्यता जांच भी करते हैं। इसके अलावा डिजिटल मार्केटिंग के डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध हैं।

कॉलेज चुनने से पहले क्या जांचें?

बिना प्रवेश परीक्षा के दाखिला मिलना आसान विकल्प हो सकता है, लेकिन केवल इसी वजह से कॉलेज नहीं चुनना चाहिए। सबसे पहले उसकी मान्यता, फीस, पढ़ाई की गुणवत्ता और प्लेसमेंट रिकॉर्ड की जांच करें। यह भी देखें कि कॉलेज में इंटर्नशिप, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और नई स्किल्स सीखने के कितने अवसर मिलते हैं। छात्रों को अपनी रुचि और भविष्य में मिलने वाले रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखकर कोर्स चुनना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास होना हुआ आसान या मुश्किल? CBSE ने दूर की स्टूडेंट्स की टेंशन, बताया पासिंग रूल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+