यूरोपीय देशों में PAK की पोल खोलने पहुंची डेलीगेट्स की टीम, जानिए इस ग्रुप में किन के पास है कौन सी डिग्री
India Foreign Delegation Group 2: पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत अब आतंकवाद पर दुनिया को सख्त संदेश देने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत आज, 21 मई से हो चुकी है। केंद्र सरकार ने 17 मई 2025 को सात ऑल पार्टी डेलीगेशन की लिस्ट जारी की थी। आज इनमें से ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की टीमें विदेश दौरे पर रवाना हो गई हैं।
ग्रुप 2 यूरोप के कई देशों और बेल्जियम स्थित यूरोपीय संघ के मुख्यालय का दौरा करेगी। इस पूरे दौरे का नेतृत्व बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद कर रहे हैं। उनके साथ पूर्व विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर और रूस में भारत के पूर्व राजदूत पंकज सरन भी मौजूद हैं।

7 ग्रुप और 59 डेलीगेट्स
सभी डेलीगेशन में मिलाकर कुल 59 सदस्य हैं। इनमें 31 नेता एनडीए से हैं, जबकि 20 नेता बाकी पार्टियों से हैं। हर टीम के साथ विदेश मामलों के जानकार पूर्व राजनयिक भी भेजे गए हैं, जो बातचीत और नीतियों में इनकी मदद करेंगे।
ये भी पढ़ें: कोई कानून का धुरंधर, कोई US से ग्रेजुएट! क्या है PAK का पर्दाफाश करने सऊदी रवाना हुए डेलीगेट्स की डिग्री?
इन नेताओं के हाथ में है जिम्मेदारी
इन सात टीमों का नेतृत्व विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेता करेंगे-
ग्रुप 1 की अगुवाई बीजेपी सांसद बैजयंत जय पांडा करेंगे।
ग्रुप 2 का नेतृत्व बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद को मिला है।
ग्रुप 3 की कमान जेडीयू नेता संजय झा संभालेंगे।
ग्रुप 4 की अगुवाई शिवसेना नेता श्रिकांत शिंदे करेंगे।
ग्रुप 5 के प्रमुख कांग्रेस सांसद शशि थरूर होंगे।
ग्रुप 6 की जिम्मेदारी डीएमके सांसद कनीमोझी करुणानिधि को सौंपी गई है।
ग्रुप 7 का नेतृत्व एनसीपी (शरद पवार गुट) की नेता सुप्रिया सुले करेंगी।
आइए जानते हैं UK रवाना होने वाली टीम में सदस्यों की पढ़ाई और डिग्री से जुड़े जरूरी डिटेल्स...
रवि शंकर प्रसाद - कानून के जानकार
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और सांसद रवि शंकर प्रसाद ने पटना विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स), एमए (राजनीति विज्ञान) और एलएलबी की पढ़ाई की है। वे सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील भी हैं।
दग्गुबाती पुरंदेश्वरी - साहित्य और रत्नशास्त्र की जानकार
BJP सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने चेन्नई के SIET महिला कॉलेज से बीए (लिटरेचर) किया। बाद में उन्होंने मुंबई के जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से रत्नशास्त्र (Gemology) में डिप्लोमा भी किया।
प्रियंका चतुर्वेदी - वाणिज्य की पढ़ाई से राजनीति तक
शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मुंबई के नर्सी मोंजी कॉलेज से बीकॉम की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने मीडिया और राजनीति में अपना करियर बनाया।
गुलाम अली खटाना - इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि वाले सांसद
राष्ट्रपति द्वारा नामित राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। हालांकि, उन्होंने किस कॉलेज से पढ़ाई की, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है।
अमर सिंह - डॉक्टर की डिग्री
कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी से एमए (इकोनॉमिक्स) और सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। वे शिक्षा और राजनीति दोनों क्षेत्रों से जुड़े रहे।
समिक भट्टाचार्य - कोलकाता यूनिवर्सिटी से पढ़े BJP सांसद
पश्चिम बंगाल से BJP सांसद सामिक भट्टाचार्य ने कोलकाता विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री ली है। वे बंगाल की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं।
एम. जे. अकबर - अंग्रेजी के छात्र से विदेश मामलों के मंत्री तक
पत्रकार से नेता बने एम. जे. अकबर ने कोलकाता के प्रेसिडेंसी कॉलेज से अंग्रेजी में बीए (ऑनर्स) किया। वे मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री भी रहे हैं।
पंकज सरन - दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट
भारत के पूर्व रूस राजदूत पंकज सरन ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से बीए और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमए (इकोनॉमिक्स) की पढ़ाई की। वे विदेश सेवा के सीनियर अधिकारी रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 32 देशों में पाकिस्तान की पोल खोलेगा भारत! डेलीगेशन की 2 टीम रवाना, किन देशों का दौरा करेगा कौन सा ग्रुप?
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं











Click it and Unblock the Notifications