Google भी मना रहा महाकुंभ का जश्न, Mahakumbh सर्च करते ही दिखेगा यह अद्भुत नजारा
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में हिंदुओं की आस्था के सबसे बड़े पर्व " महाकुंभ" का शंखनाद 13 जनवरी को हो चुका है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर पहला शाही स्नान संपन्न हुआ। जिसमें साधु-संतों, नागा साधुओं समेत कुल साढ़े तीन करोड़ लोगों ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर अमृत स्नान किया।
उत्तर प्रदेश की प्रयागनगरी में गंगा नदी के किनारे चल रहे महाकुंभ मेले की देश ही नहीं पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। 144 साल बाद प्रयागराज में पड़े महाकुंभ में गंगा में स्नान कर हर कोई स्वयं को धन्य महसूस कर रहा है। हिंदू धर्म ही नहीं अन्य धर्मों से ताल्लुक रखने वाले विदेशी महाकुंभ में पहुंचे हैं।

वहीं गूगल डूडल जो हर खास मौकों को खास अंदाज में मनाने के लिए जाना जाता है। उसने भी सनातनियों के सबसे बड़े पर्व महाकुंभ को सेलिब्रेट करने के लिए अनोखी पहल की है। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन के इस प्रयोग से हर भारतीय गदगद महसूस कर रहा है।
महाकुंभ टाइप करते ही दिखेगा ये अद्भुत नजारा
दरअसल, गूगल ने इसके लिए मैजिक फिल्टर यूज किया है। जिसमें यूजर्स के मोबाइल और लैपटॉप पर महाकुंभ टाइप करते ही गुलाब की पंखुडि़यों की वर्षा हो रही है। इसके लिए लैपटॉप या मोबाइल पर हिंदी या अंग्रेजी में महाकुंभ लिखेंगे तो दो सेकेंड बाद ही गुलाब की पंखुडि़यां बरसती नजर आएगी। इसे देखकर हर सनातनी गर्व महसूस कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये मैसेज
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर महाकुंभ वायल हो रहे वीडियो, रील और मैसेज के बीच 15 जनवरी को लोगों के मोबाइल पर व्हाट्सअप पर ये मैसेज वायरल हो रहा है कि "गूगल पर "Mahakumbh" लिखकर 2 सेकंड रुकना गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा हो रही है ये है हम सनातनियों के प्रति विश्व का सम्मान..!🧘हर हर महादेव 🧘🙏 🙇 🕉 ✨"

महाकुंभ में अमृत स्नान के अवसर पर गुलाब की बारिश
बता दें प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा किया गया है। महाकुंभ के आयोजन की तैयारी बीते एक साल योगी सरकार कर रही थी। यहां आने वाले श्रृद्धालुओं की सभी सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है। मकर संक्रांति के अवसर पर शाही स्नान के अवसर पर योगी सरकार की ओर हेलिकॉप्टर से त्रिवेणी संगम पर गुलाब की वर्षा की गई थी। ये सुंदर नजारा देख सभी सनातनी गदगद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications