IGNOU TEE 2025: इग्नू जून टीईई परीक्षा शेड्यूल में बदलाव, जारी हुआ एडमिट कार्ड, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
IGNOU Hall Ticket: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के लाखों छात्रों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। जून 2025 में होने वाली टर्म एंड परीक्षा (TEE) के लिए विश्वविद्यालय ने आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह हॉल टिकट ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स दोनों के छात्रों के लिए उपलब्ध है।
इस बार परीक्षा शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। पहले 2 जून से शुरू होने वाली परीक्षा अब 12 जून से आयोजित की जाएगी। देशभर में ओपन और ऑनलाइन दोनों मोड से पढ़ाई कर रहे छात्र अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा दो शिफ्टों में होगी और छात्रों को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। जो छात्र परीक्षा फॉर्म सफलतापूर्वक भर चुके हैं, वे अपना एडमिट कार्ड इग्नू समर्थ पोर्टल (ignou.samarth.edu.in) से डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: JEE एडवांस के रिजल्ट के बाद सबसे जरूरी स्टेप! क्या है JoSAA Counselling? जानिए इसका पूरा प्रोसेस
परीक्षा केंद्र में हॉल टिकट अनिवार्य
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे हर परीक्षा दिन अपने साथ हॉल टिकट की प्रिंटेड कॉपी लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ignou.samarth.edu.in पर जाएं
- 10 अंकों का नामांकन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
- "Examination" टैब के अंतर्गत "Hall Admit Card" विकल्प पर क्लिक करें
- "View" पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें
एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी शामिल
- छात्र का नाम
- नामांकन नंबर
- परीक्षा केंद्र का कोड और पता
- कोर्स कोड
- परीक्षा की तारीख और समय
परीक्षा तिथियों में हुआ बदलाव
पहले इग्नू की जून TEE परीक्षा 2 जून से शुरू होनी थी, लेकिन प्रशासनिक और तकनीकी कारणों के चलते परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षाएं 12 जून से 19 जुलाई 2025 के बीच कराई जाएंगी।
दो शिफ्टों में होंगी परीक्षाएं
- सुबह की शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- शाम की शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर पोर्टल से अपनी जानकारी अपडेट करते रहें और परीक्षा तिथियों पर विशेष ध्यान दें।
ये भी पढ़ें: CUET UG 2025: परीक्षा खत्म होने के बाद अब रिजल्ट का इंतजार, कब आएगी आंसर की? चेक करें अपडेट












Click it and Unblock the Notifications