कब होगा बैंक का कौन सा एग्जाम? IBPS ने जारी किया PO से लेकर SO तक का शेड्यूल, यहां चेक करें एग्जाम कैलेंडर
IBPS Exam Calendar 2025: बैंक में नौकरी पाने की कोशिश में लगे अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने साल 2025-26 के लिए अपने रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर उन लाखों उम्मीदवारों के लिए एक अहम है जो लंबे समय से IBPS की पीओ, क्लर्क, एसओ और आरआरबी जैसी परीक्षाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
नए शेड्यूल के अनुसार, परीक्षाओं की तारीखें तय कर दी गई हैं। अब उम्मीदवारों के पास एक स्पष्ट लक्ष्य है, जिस तक पहुंचने के लिए उन्हें मेहनत और स्मार्ट स्ट्रैटजी की जरूरत होगी। अगर आप भी इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो अब समय है कि आप पूरी गंभीरता के साथ योजना बनाकर तैयारी शुरू करें।

जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), क्लर्क और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2025 में बड़ा बदलाव, दो नहीं एक शिफ्ट में होगी परीक्षा, स्टूडेंट्स की परफोर्मेंस पर होगा क्या असर?
इन पदों के लिए जारी हुआ नया शेड्यूल
रिवाइज्ड कैलेंडर में IBPS PO, Clerk, SO और RRB (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक) की प्रीलिम्स और मेंस परीक्षाओं की तारीखें दी गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी की योजना बनाएं।
आईबीपीएस पीओ 2025 परीक्षा शेड्यूल
- प्रीलिम्स परीक्षा: 17, 23 और 24 अगस्त 2025
- मेंस परीक्षा: 12 अक्टूबर 2025
- नोटिफिकेशन संभावित तारीख: जुलाई या अगस्त 2025
- चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा
क्लर्क परीक्षा की डेट IBPS जल्द ही घोषित करेगा, हालांकि प्रक्रिया पीओ जैसी ही रहेगी।
आईबीपीएस एसओ 2025 परीक्षा शेड्यूल
- प्रीलिम्स परीक्षा: 22 और 23 नवंबर 2025
- मेंस परीक्षा: 4 जनवरी 2026
- नोटिफिकेशन संभावित तारीख: अगस्त 2025
- चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू
आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा तारीखें
- ऑफिसर स्केल-1 प्रीलिम्स: 27 जुलाई, 2 और 3 अगस्त 2025
- ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स: 30 अगस्त, 6 और 7 सितंबर 2025
- ऑफिसर स्केल-1, 2, 3 मेंस: 13 सितंबर 2025
- ऑफिस असिस्टेंट मेंस: 9 नवंबर 2025
- नोटिफिकेशन संभावित तारीख: जून 2025
ध्यान दें कि ये सभी तारीखें संभावित हैं। आईबीपीएस जरूरत पड़ने पर इनमें बदलाव कर सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
ऑनलाइन ही भरना होगा फॉर्म
- आईबीपीएस की सभी परीक्षाओं के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
- आवेदन के लिए एक ही रजिस्ट्रेशन रहेगा
- रजिस्ट्रेशन नंबर संभालकर रखें, यही सभी चरणों में काम आएगा
आवेदन शुल्क
- सामान्य व ओबीसी उम्मीदवार: ₹850
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार: ₹175
शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से किया जा सकता है।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे
- फोटो: 20-50 केबी
- सिग्नेचर: 10-20 केबी
- अंगूठे का निशान: 20-50 केबी
- हस्तलिखित घोषणा: 50-100 केबी
सभी डॉक्यूमेंट तय फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
आवेदन ऐसे करें
- ibps.in पर जाएं और संबंधित भर्ती पर क्लिक करें
- अपनी पर्सनल जानकारी और योग्यता दर्ज करें
- डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस भरें
- फॉर्म जमा करके उसका प्रिंट निकाल लें
इन बातों का रखें खास ध्यान
- फॉर्म में गलती होने पर आवेदन रद्द हो सकता है
- एक बार फॉर्म सबमिट करने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकता
- आवेदन से पहले पात्रता शर्तें जरूर पढ़ें
कैसे करें IBPS परीक्षा की तैयारी?
सिलेबस और पैटर्न को समझें
प्रारंभिक परीक्षा में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव और इंग्लिश जैसे विषय होते हैं। मुख्य परीक्षा में कंप्यूटर और जनरल अवेयरनेस भी जुड़ते हैं। एसओ परीक्षा के लिए टेक्निकल नॉलेज भी जरूरी है।
मॉक टेस्ट और पुराने पेपर की मदद लें
हर हफ्ते मॉक टेस्ट दें और पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करें। इससे पैटर्न समझने में मदद मिलेगी।
समय का सही मैनेजमेंट करें
हर विषय को बराबर समय दें और रिवीजन के लिए अलग समय निकालें।
करेंट अफेयर्स पर रखें नजर
रोज़ाना समाचार पत्र और मासिक करेंट अफेयर्स मैगज़ीन पढ़ें।
ये भी पढ़ें: UPSC Result 2025: कब आएगा UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट? 28 अगस्त से होनी है मेन्स की परीक्षा, चेक करें अपडेट












Click it and Unblock the Notifications