Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IBPS Clerk Recruitment 2025: शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, किन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत? देखें डिटेल्स

IBPS Clerk Recruitment 2025: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2025 (CRP-CSA XV) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए 11 पब्लिक सेक्टर बैंकों में क्लर्क पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2025 है, जबकि प्रीलिम्स परीक्षा अक्टूबर और मेन परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं तो समय रहते ibps.in पर जाकर आवेदन करना न भूलें।

IBPS Clerk Recruitment 2025

11 बैंकों में निकली क्लर्क भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के 11 पब्लिक सेक्टर बैंकों में क्लर्क पदों को भरा जाएगा। चयन की प्रक्रिया दो चरणों में होगी, प्रीलिम्स परीक्षा और मेन परीक्षा।

प्रीलिम्स परीक्षा: अक्टूबर 2025

मेन परीक्षा: नवंबर 2025
ये भी पढ़ें: बिहार के IPS ऑफिसर बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, कौन हैं DU से पढ़े SBK सिंह?

योग्यता मानदंड

IBPS क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।
  • आयु सीमा: 1 अगस्त 2025 तक 20 से 28 वर्ष। (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी)
  • भाषा दक्षता: जिस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की आधिकारिक भाषा का ज्ञान जरूरी है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • "CRP-Clerks XV" लिंक पर क्लिक करें।
  • नई रजिस्ट्रेशन करके यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  • लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

जरूरी दस्तावेज और फॉर्मेट

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:

दस्तावेज फॉर्मेट साइज (पिक्सल) फाइल साइज
1
फोटो JPEG 200 × 230 20-50 KB
2
हस्ताक्षर JPEG 140 × 60 10-20 KB
3
बायां अंगूठा JPEG 240 × 240 20-50 KB
4
हस्तलिखित घोषणा JPEG 800 × 400 50-100 KB
5
दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू) PDF A4 साइज ≤500 KB

कब तक करें आवेदन?

  • आवेदन शुरू: 1 अगस्त 2025
  • अंतिम तारीख: 21 अगस्त 2025

IBPS क्लर्क भर्ती 2025 देशभर के बैंकिंग अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर है। इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2025: एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त को होगी परीक्षा, चेक करें दिशा-निर्देश और एग्जाम पैटर्न

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+